Punjab:पंजाब की जानी-मानी अभिनेत्री Sonam Bajwa(Sonam Bajwa) एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘पिट सियापा’ की रिलीज पर चंडीगढ़ की अदालत ने अस्थायी रोक लगा दी है। यह फैसला फिल्म पर चल रहे कॉपीराइट विवाद के चलते सुनाया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद इसकी रिलीज फिलहाल टाल दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को निर्धारित की गई है।
विवाद उस समय शुरू हुआ जब 27 मार्च 2026 को फिल्म का प्रोमो जारी किया गया। प्रोमो देखने के बाद लेखक Rajan Nandan ने दावा किया कि फिल्म की कहानी उनकी पहले से लिखी और रजिस्टर्ड स्टोरी से मिलती-जुलती है। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माताओं को कॉपीराइट उल्लंघन का लीगल नोटिस भेजा।
लेखक का आरोप है कि फिल्म के कुछ हिस्से, जैसे स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले, उनकी मूल रचना से मेल खाते हैं। वहीं, फिल्म निर्माताओं ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपने वकीलों के माध्यम से जवाब दाखिल किया है।
इसके बाद Rajan Nandan ने चंडीगढ़ कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने उचित मुआवजा, अपनी स्क्रिप्ट की मान्यता और क्रेडिट की मांग की है।
फिलहाल, यह मामला कानूनी प्रक्रिया में है और सभी की नजरें अब 28 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।





