बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास !
गोरखपुर-: ( 23 फरवरी, 2026 )- : रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 21 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या 15204 में यात्री समानों की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को एक महिला का पर्स चोरी करते समय यात्रियों के सहयोग से गिरफ्तार किया तथा उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद कर राजकीय रेलवे पुलिस सीवान को सुपुर्द किया गया।
22 फरवरी, 2026 को अपराध आसूचना शाखा वाराणसी एवं रेलवे सुरक्षा बल मऊ द्वारा बेलथरा रोड स्टेशन पर खड़ी गाड़ी से रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले एक व्यक्ति को रेल सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार कर मऊ पोस्ट पर लाकर उसके विरूद्ध मामला पंजीकृत किया गया। 22 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को प्लेटफार्म संख्या 09 पर 16 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 22 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, गोमतीनगर को गाड़ी संख्या 15089 में यात्री का छूटा एक बैग मिला, जिसे गोमतीनगर पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।