एलडीए जोन 7 में अवैध फ्लैट का निर्माण: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की अनदेखी अवैध निर्माण की बढ़ती समस्या !
लखनऊ -: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार जोन 7 मे सफ़ेद मस्जिद के सामने वाले रास्ते पर एरा नर्सिंग होम जाने पर बाएँ हाथ अंदर जाने पर, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानक व नियम को ताक पर रखकर जोनल और जे. ई. की मिलीभगत से तैयार हो रही है ये बहुमंजिला ईमारत,जोकि तैयार होचुकी है, ऐसे में सवाल उठता है कि एलडीए जोन 7 के अधिकारी क्यों इन निर्माणों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जबकि इनकी अनियमितता स्पष्ट है।
निर्माण कार्यों पर चुप्पी
सूत्रों के अनुसार,जोनल, जे.ई.की मिलीभगत और बिल्डर की दबंगई के कारण मानचित्र के विपरीत निर्माण तेजी से हो रहे हैं गहरे बेसमेंट के साथ, और एलडीए अधिकारियों की चुप्पी से यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है। ये आरोप लगाए जा रहे हैं कि निर्माण कार्यों में “मैनेजमेंट” के जरिए बिल्डर अपने तरीके से निर्माण कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।
क्या एलडीए करेगा कार्रवाई?
अब सवाल यह उठता है कि एलडीए जोन 7 के अधिकारी इस इमारत पर कोई सख्त कदम उठाएंगे या इन निर्माण कार्यों को ऐसे ही चलता रहने देंगे। कई बार खबरों के प्रकाश में आने के बाद भी एलडीए ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अगर भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटती है, तो जिम्मेदार कौन होगा।
