अंतराष्ट्रीय

जटिल और सबसे शक्तिशाली सैन्य अभियान:ट्रंप (शक्तिशाली )

वाशिंगटन : इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग फैल चुकी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया है। यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे जटिल और सबसे शक्तिशाली   (शक्तिशाली )  सैन्य अभियान है। हमने ईरान में सैकड़ों लक्ष्यों पर हमले किए हैं, जिनमें रिवोल्यूशनरी गार्ड की सुविधाएं, ईरानी वायु रक्षा प्रणालियां और अन्य महत्वपूर्ण ठिकाने शामिल हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला खामेनेई की मौत हो चुकी है। उनकी मौत की खबर मिलते ही ईरानी सड़कों पर लोगों की खुशी और जश्न की आवाजें गूंज रही हैं। इस बीच NATO के सेक्रेटरी जनरल मार्क रूटे ने साफ कहा है कि मिडिल ईस्ट की लड़ाई में NATO अलायंस शामिल नहीं होगा।

मध्य पूर्व में तेजी से बढ़ते तनाव के बीच कतर के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। कतर की वायुसेना ने ईरान से आए दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। कतर के डिफेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि उसकी एयर फोर्स ने ईरान से आ रहे 2 फाइटर एयरक्राफ्ट को सफलतापूर्वक मार गिराया है। कतर के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, इन विमानों को कतर की हवाई सीमा में घुसने पर गिरा दिया गया। इसके अलावा, ईरान से लॉन्च की गई सात बैलिस्टिक मिसाइलों और पांच ड्रोनों को भी कतर के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सभी मिसाइलें और ड्रोन अपने लक्ष्यों तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए गए। ईरान ने भी दावा किया है कि उसने बीते 24 घंटे में 15 से अधिक देशों में अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि इस समय लड़ाई के ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी हैं, और ये तब तक जारी रहेंगे जब तक हमारे सारे मकसद पूरे नहीं हो जाते। वो दो हफ्ते पहले कुछ कर सकते थे, लेकिन वो वहां तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा अमेरिका अपने सैनिकों की मौत का बदला लेगा और उन आतंकवादियों को सबसे कड़ी सजा देगा जिन्होंने दुनिया के खिलाफ जंग छेड़ी है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button