बच्चों ने खो-खो, कबड्डी व दौड़ में दिखाया दमखम इंदिरा गांधी खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न विजेताओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित
जौनपुर- : जनपद के करंजाकला ब्लॉक क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी जिला खेल मैदान पर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपशिक्षा निदेशक,प्राचार्य डायट विनोद कुमार शर्मा रहे, जबकि खंड विकास अधिकारी धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कृष्ण मोहन यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। खेलों में भागीदारी बच्चों को आत्मविश्वास देती है और उनके व्यक्तित्व का विकास करती है।अतिथियों को माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में कलीचाबाद, करंजाकला, पदमपुर, हरदीपुर, काफरपुर, पचेवरा, मल्हनी, रामपुर दवन, डालहनपुर, आदमपुर सहित कुल 11 न्याय पंचायतों के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक और दौड़ स्पर्धाओं में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्राइमरी स्तर पर 50, 100 और 200 मीटर दौड़ हुई, जबकि जूनियर स्तर पर 100, 200 और 400 मीटर दौड़ कराई गई। कई प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट स्थान हासिल किए।विजेता खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने मेडल व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक नेता वीरेंद्र यादव ने कहा,“इस तरह की प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बड़ा मंच देती हैं।खिलाड़ियों में जोश, अनुशासन और टीम भावना स्पष्ट दिखाई देती है। विद्यालय स्तर पर खेलों की निरंतरता से प्रतिभाएं निखरती हैं।खंड स्तर पर मिला यह अवसर बच्चों के भविष्य को दिशा देगा।”कार्यक्रम में एआरपी टीम के दिनेश मौर्य, नीतिश सिंह, मो. हासिम, राजन यादव, श्रीपाल यादव, शैलेन्द्र पाल, अर्चना सिंह, बबीता सिंह, सीमा यादव, मनोज यादव, संजय यादव, डॉ. राम सिंह,वाहिद अहमद, मनोज सिंह सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ, खेल अनुदेशक और बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

