उत्तर प्रदेशराज्य

सो रही मां का बच्चा चोरी

पति से झगड़ा करके बच्चों को लेकर लखनऊ आई थी

लखनऊ:लखनऊ स्टेशन पर सो रही एक मां का बच्चा चोरी हो गया। वह पति से झगड़ा करके अमेठी से अपने 3 छोटे बच्चों को लेकर लखनऊ चली आई थी। यहां रात में स्टेशन पर सो गई। सुबह जागी तो उसका एक बच्चा वहां पर नहीं। पूरा मामला 22 फरवरी 2026 का है। पति ने चारबाग जीआरपी में 30 मार्च को शिकायत दी है। इससे पहले स्थानीय थाना सुल्तान वारिसगंज में शिकायत दी थी।

अमेठी के अर्जुननगर गांव निवासी धर्मेंद्र के अनुसार, 22 फरवरी को पत्नी से कहासुनी हो गई थी। वह तीनों बच्चों को लेकर कहीं चली गई। इसकी सूचना थाने में दी तो पत्नी 3 दिन बाद 25 फरवरी को घर लौट आई। उसके साथ दो बेटे थे लेकिन छोटा बेटा उस्मान (5) नहीं था। मेरे पूछने पर उसने बताया कि बच्चा सोते समय स्टेशन से कहीं लापता हो गया|

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button