मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में शहर विधानसभा क्षेत्र की 995 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया
लखनऊ : – ( 23 जुलाई, 2026 ) – : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि जब अच्छी सरकारंे आती हैं, तो अच्छे कार्य होते हैं। विकास एवं विरासत का सम्मान होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार गोरखपुर सहित सम्पूर्ण प्रदेश में विकास कार्याें को दु्रत गति से आगे बढ़ा रही है। सभी जरुरतमन्दों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश में सुरक्षा के बेहतरीन वातावरण के कारण देश-दुनिया के निवेशक यहां निवेश हेतु आकर्षित हो रहे हैं। निवेश के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी गोरखपुर में शहर विधानसभा क्षेत्र की 995 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज ट्रान्सपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक फ्लाईओवर तथा देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले फोरलेन मार्ग का लोकार्पण किया गया है। 2,658 मी0 लम्बाई का यह फ्लाईओवर 429 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ है। इस फ्लाईओवर से लगभग 50 लाख से 01 करोड़ आबादी लाभान्वित होगी। आज यहां 271 करोड़ रुपये की लागत से पैडलेगंज-कसया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया है। यह मार्ग गोरखपुर को कुशीनगर से जोड़ता है। साथ ही, आज 104 करोड़ रुपये की लागत से एयरफोर्स स्टेशन गोरखपुर में नये एम0ई0एस0 कॉम्प्लेक्स आदि निर्माण कार्यो और गुलरिहा थाने में निर्मित नये बैरक का भी लोकार्पण किया गया है।
- मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में शहर विधानसभा क्षेत्र की 995 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया
- प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार गोरखपुर सहित सम्पूर्ण प्रदेश में विकास कार्याें को दु्रत गति से आगे बढ़ा रही: मुख्यमंत्री
- आज ट्रान्सपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक फ्लाईओवर तथा देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले फोरलेन मार्ग का लोकार्पण किया गया, इस फ्लाईओवर से लगभग 50 लाख से 01 करोड़ आबादी लाभान्वित होग|
- 271 करोड़ रु0 की लागत से पैडलेगंज-कसया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया, यह मार्ग गोरखपुर को कुशीनगर से जोड़ता
- नन्दानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट मार्ग पर अण्डरपास, 50 करोड़ रु0 की लागत के साइंस म्यूजियम व मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला हॉस्टल के निर्माण कार्य का शिलान्यास, इसमें 500 कामकाजी महिलाओं को हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होगी
- प्रदेश में जरुरतमन्दों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रदान किया जा रहा, सुरक्षा के बेहतरीन वातावरण के कारण
- देश-दुनिया के निवेशक यहां निवेश हेतु आकर्षित हो रहेगोरखपुर में विकसित इन्फ्रास्ट्रक्चर आवागमन को आसान बनाने का माध्यम, आवागमन का माध्यम जितना तेज होगा, समय की बचत उतनी अधिक होगी
- बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण गोरखपुर से लखनऊ की दूरी 03 घण्टे, वाराणसी की दूरी 2.5 घण्टे तथा कुशीनगर की दूरी मात्र 01 घण्टे में तय की जा सकती
- गोरखपुर की एयर कनेक्टविटी बेहतरीन हुई, यहां से 14 फ्लाइट्स संचालित गोरखपुर में बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज तथा एम्स बेहतरीन स्वास्थ्य
- सेवाएं दे रहे, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, बलरामपुर, गोण्डा आदि सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बन चुके
- प्रदेश सरकार के सुदृढ़ प्रयासों एवं कार्यो के परिणामस्वरूप रामगढ़ताल पयर्टन का एक बड़ा केन्द्र बना
- गोरखपुर में गुप्तेश्वर मन्दिर का पुनरुद्धार हुआ, महादेव झारखण्डी मन्दिर के लिए प्रस्ताव मांगा गया
- प्रदेश में सुरक्षा के बेहतरीन वातावरण के कारण निवेशक यहां निवेश के लिए आकर्षित, गीडा में नये स्थापित उद्योगों में 50 हजार युवाओं को नौकरी मिली
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज यहां नन्दानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट मार्ग पर अण्डरपास, 50 करोड़ रुपये की लागत के साइंस म्यूजियम तथा मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला हॉस्टल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। श्रमजीवी महिला हॉस्टल के लिए 47 करोड़ रुपये धनराशि निर्गत की गई है। इसमें 500 कामकाजी महिलाओं को हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होगी। आज यहां राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया है, जिसमें इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अनुसंधान हेतु आधुनिक लैब की व्यवस्था होगी। इसके माध्यम से ए0आई0, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी आदि में लड़कियांे को प्रशिक्षित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोरखपुर में विकसित इन्फ्रास्ट्रक्चर आवागमन को आसान बनाने का एक माध्यम है। आवागमन का माध्यम जितना तेज होगा, समय की बचत उतनी अधिक होगी तथा उतनी ही तीव्र गति से हमारी प्रगति भी होगी। प्रगति से समृद्धि स्वयं आ जायेगी। यह विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने की एक कड़ी है। बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण गोरखपुर से लखनऊ की दूरी मात्र 03 घण्टे में तय की जा सकती है। पहले यह दूरी 07 से 08 घण्टे में पूरी होती थी। गोरखपुर से वाराणसी की दूरी मात्र 2.5 घण्टे में तय की जा सकती है। पहले यह दूरी 05 से 06 घण्टे में तय होती थी। गोरखुपर से कुशीनगर की दूरी 01 घण्टे में पूरी होती है, पहले यह दूरी 2.5 से 03 घण्टे में पूरी होती थी। गोरखपुर की एयर कनेक्टविटी भी बेहतरीन हुई है। यहां से 14 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं। अच्छे रेलवे स्टेशन बन रहे हैं। वन्दे भारत व अमृत भारत जैसी ट्रेनों के माध्यम से आवागमन की सुविधाओं में वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले गोरखपुर में इन्सेफेलाइटिस से अनेक बच्चों की मौतें होती थीं। बीमारी यहां की नियति बन चुकी थी। एम्स तथा बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज पूर्वी उत्तर प्रदेश के नागरिकांे के लिए उपचार के बेहतरीन केन्द्र बन चुके हैं। इन्सेफेलाइटिस का उन्मूलन हो चुका है। कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, बलरामपुर, गोण्डा आदि सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं। इस क्षेत्र में बीमारी का मुख्य कारण मच्छर तथा गन्दगी था। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज से 10 वर्ष पूर्व गोरखपुर में रामगढ़ताल सुनसान रहता था। यह मच्छर व गंदगी से भरा रहता था। प्रदेश सरकार के सुदृढ़ प्रयासों एवं कार्यो के परिणामस्वरूप रामगढ़ताल पयर्टन का एक बड़ा केन्द्र बन चुका है। यहां देर रात्रि तक लोग परिवार के साथ घूमते हुए दिखाई देते हैं। आज रामगढ़ताल पयर्टन के साथ आजीविका का भी माध्यम बना है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोरखपुर में गुप्तेश्वर मन्दिर का पुनरूद्धार हो चुका है। महादेव झारखण्डी मन्दिर के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। आज से 10 वर्ष पूर्व गुण्डों और माफियाओं के कारण गीडा में कोई भी उद्यमी निवेश करने नहीं आता था। आज से 10 वर्ष पूर्व गोरखपुर की पहचान मच्छर व माफियाओं से होती थी। गोरखपुर में जलजनित व मच्छरजनित ढेर सारी बीमारियां थी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा के बेहतरीन वातावरण के कारण निवेशक यहां निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं। गीडा में नये स्थापित उद्योगों में 50 हजार युवाओं को नौकरी मिली है। गीडा में पुराने बन्द कारखाने पुनः संचालित हुए है। यह कारखाने किसानों को समय से खाद उपलब्ध करा रहे हैं। किसानों को समय पर खाद व बीज मिल जाता है तो उत्पादन अच्छा होता है। 10 वर्ष पूर्व प्रदेश में चीनी मिले बन्द कर दी गयी थीं। इन चीनी मिलों को औने-पौने दाम पर बेचा गया था। सरकारी नौकरियों में युवाओं के साथ भेदभाव किया जाता था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले गोरखपुर के युवाओं के पास पहचान का संकट था। उनकी समृद्धि को अवरुद्ध किया जाता था। आज डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के युवाओं को रोजगार के अवसर देकर उनकी समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही है। प्रदेश में विगत 09 वर्षों में 09 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के माध्यम से परम्परागत उद्योगों को पुनर्जीवित कर आगे बढ़ाया गया। सवा तीन करोड़ युवाओं व कारीगरों ने अपने उद्यम पुनः प्रारम्भ किये। 65 लाख युवाओं को निवेश के माध्यम से स्थापित उद्योगों में नौकरी दी गयी। आज डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव सभी योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक युवा, किसान तथा महिला को उपलब्ध करा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। खाली जमीन पर वृक्षारोपण करना होगा। सभी नागरिक सरकार के वृक्षारोपण महाभियान से जुड़कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अवश्य लगाये, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें, कूड़ा सड़कों तथा नाली में न फेंके। घर का कूड़ा कलेक्शन गाड़ी को दें। किसी भी नागरिक को नालों पर अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। इससे जलजमाव की समस्या में वृद्धि होगी, जिससे गंदगी व मच्छर से बीमारियां उत्पन्न होंगी। हम सबको स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना होगा। हमारी सक्रियता व जागरूकता हमारे विकास कार्यो को आगे बढ़ायेगी। सभी नागरिक जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण में शामिल हों तथा लगाये गये पौधों की सुरक्षा भी करेें, क्योंकि पेड़ फल, छाया व हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन प्रदान करता है। इन सभी कार्यों को सामूहिक रूप से आगे बढ़ाना होगा, इससे जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में सबसे समृद्ध जल संसाधन हैं। हमें इनका सदुपयोग करना चाहिए। वर्षा जल के संचयन व संरक्षण का कार्य करना चाहिए। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से इस कार्य को हमें आगे बढ़ाना चाहिए। गोरखपुर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। यहां जनप्रनिधिगण मन्दिरों के पुनरुद्धार के साथ प्रोजेक्ट अलंकार के अन्तर्गत स्कूलों के पुनरुद्धार के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। जब जागरूक जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं, तब विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ते हैं। आज गोरखपुर को एक विश्व स्तर के इन्फ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिला है। अच्छे कार्याें के संरक्षण की जिम्मेदारी समाज की होती है। हमें इस कार्य को लगातार आगे बढ़ाना है तथा विकसित भारत की संकल्पना में अपना योगदान देना है।
कार्यक्रम को सांसद श्री रवि किशन शुक्ल ने भी सम्बोधित किया -:
इस अवसर पर सांसद श्री विजय कुमार दूबे, विधान परिषद सदस्य डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, विधायक श्री बिपिन सिंह, श्री प्रदीप शुक्ल, श्री राजेश त्रिपाठी, श्री महेन्द्र पाल सिंह, श्री फतेह बहादुर सिंह, डॉ0 विमलेश पासवान, श्री श्रीराम चौहान, इंजी0 सरवन कुमार निषाद, गोरखपुर के महापौर डॉ0 मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, सलाहकार मुख्यमंत्री श्री अवनीश कुमार अवस्थी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे \