अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
पति की शराब पिलाने के बाद पेट्रोल से जलाया
प्रेम प्रसंग में बन रहा था बाधा

आगरा : आगरा के थाना सैंया में बुधवार को खेत में जलाकर लोकेंद्र (39) की हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार को मृतक के भाई शिवचरन ने पहचान की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों, काॅल डिटेल को खंगाला तब खुलासे तक पहुंच सकी। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने की बात सामने आई। साजिश के तहत लोकेंद्र को उसकी पत्नी का प्रेमी अपने साथी की मदद से खेत में ले गया। शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शव को पेट्रोल और शराब डालकर जला दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।