main slide

बुमराह का ‘मैजिक’ मूड: मैदान के हीरो का मस्तीभरा अवतार मैदान से किचन तक: बुमराह का ‘मैजिक मसाला’ मोमेंट यीप्पी! संग जसप्रीत बुमराह की बेफिक्र कहानी !

मुंबई -: (अनिल बेदाग) -:  क्रिकेट के मैदान पर अपनी घातक यॉर्कर और शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले जसप्रीत बुमराह ने इस बार अपने व्यक्तित्व का बिल्कुल अलग रंग दिखाया है। आमतौर पर संयमित और गंभीर नजर आने वाले बुमराह, सनफीस्ट यीप्पी!! के नए कैंपेन में पूरी तरह ‘गूफी’, चुटीले और बेफिक्र अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। यह कैंपेन ब्रांड के आइकॉनिक ‘मैजिक मसाला’ वेरिएंट पर केंद्रित है, जिसे रचनात्मक एजेंसी ओगिल्वि ने तैयार किया है। फिल्म में बुमराह एक बाउल यीप्पी! नूडल्स के साथ ऐसे डूबे नजर आते हैं, मानो दुनिया का हर शोर उस एक पल में थम गया हो। मैजिक मसाला के बोल्ड और परिचित स्वाद में खोए बुमराह इस विचार को जीवंत करते हैं कि खाने का असली मज़ा तब है, जब आप बिना किसी झिझक के उसे जिएं—“ऐसे खाओ जैसे कोई देख नहीं रहा हो।”
कैंपेन से जुड़े अपने अनुभव पर बुमराह कहते हैं, “मुझे इस फिल्म की सबसे अच्छी बात ये लगी कि ये बिल्कुल वास्तविकता के करीब है। मैदान के बाहर मुझे बिल्कुल अपने जैसा रहने का मौका मिला। कोई एक्टिंग नहीं, बस अपने पसंदीदा यीप्पी! नूडल्स का मैं उसी अंदाज़ में मज़ा ले रहा हूं, जैसा मुझे पसंद है।” वहीं आईटीसी लिमिटेड के फूड्स बिजनेस से जुड़े सुरेश चंद के मुताबिक, “यीप्पी! हमेशा मानता रहा है कि खाना मजेदार और स्वाद से भरपूर होना चाहिए। इस कैंपेन में कोई नियम नहीं थे। बुमराह पूरी तरह सहज थे और उन्होंने अपने उस मस्तीभरे फूडी अंदाज़ को सामने रखा, जिसे हमने पहले नहीं देखा था।” यह फिल्म रोजमर्रा की सहजता का उत्सव है। इसमें कोई बनावट नहीं, कोई स्टाइलिंग का दबाव नहीं—बस स्वाद का सच्चा आनंद। ओगिल्वि के प्रवक्ता के शब्दों में, “आइडिया सरल था—बुमराह को पूरी तरह अनफिल्टर्ड अंदाज़ में यीप्पी! मैजिक मसाला का आनंद लेते हुए दिखाना।” मैदान पर सटीक और अनुशासित बुमराह, यहां पूरी तरह आज़ाद हैं। और शायद यही इस कैंपेन की असली जीत है—जब स्वाद सही हो, तो झिझक खुद-ब-खुद खत्म हो जाती है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button