अंतराष्ट्रीय

टूटा दिल… तोड़ी सगाईड़ (. broke)

वाशिंगटन. अरबपति मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक हाल के दिनों में अपनी पांचवी शादी को लेकर सुर्खियों में थे. लेकिन अब खबर है कि मर्डोक और एन लेस्ली स्मिथ ने अपनी सगाई की घोषणा के एक महीने से भी कम समय के बाद इसे तोड़ (. broke) दिया है. फॉक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष 92 वर्षीय मर्डोक और पूर्व डेंटल हाइजीनिस्ट 66 वर्षीय लेस्ली ने कथित तौर पर इस गर्मी में शादी करने की योजना बनाई थी.

वैनिटी फेयर की रिपोर्ट के अनुसार रूपर्ट मर्डोक ने अपनी पांचवी शादी की योजना अपनी चौथी पत्नी, मॉडल और अभिनेत्री जेरी हॉल से तलाक को अंतिम रूप देने के एक साल से भी कम समय बाद बनाई थी. रिपोर्ट में सूत्रों के हावाले से दावा किया गया है कि मर्डोक, लेस्ली के मुखर धार्मिक विचारों से असहज हो गए थे. हालांकि, मीडिया मुगल के नाम से मशहूर इस उद्योगपति के प्रवक्ता ने मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

पिछले महीने, मर्डोक ने ऐन लेस्ली स्मिथ के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी. लेस्ली के दिवगंत पति चेस्टर स्मिथ थे, जो एक देशी गायक होने के साथ-साथ रेडियो और टीवी एग्जीक्यूटिव भी थे. मर्डोक ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था कि ‘मैं बहुत नर्वस था. मैं प्यार में पड़ने से डरता था, लेकिन मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी होगा. यह बेहतर होगा. मैं खुश हू.’
वहीं खबर थी कि दोनों गर्मियों में शादी करने की योजना बना रहे थे. मर्डोक ने इसे लेकर कहा था कि ‘हम दोनों अपने जीवन का दूसरा आधा हिस्सा एक साथ बिताने के लिए उत्सुक हैं.’ मर्डोक के व्यापारिक साम्राज्य में अमेरिका में फॉक्स न्यूज और यूनाइटेड किंगडम में सन अखबार शामिल है. मर्डोक की पहली तीन शादियों से छह बच्चे हैं. प्रुडेंस मैकलियोड, अपनी पहली पत्नी पेट्रीसिया बुकर के साथ. इसके बाद एलिजाबेथ और बेटे लचलान और जेम्स दूसरी पत्नी अन्ना मान के साथ. उनकी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग के साथ उनकी दो और बेटियां, ग्रेस और क्लो हैं. मर्डोक की चौथी पत्नी पूर्व सुपर मॉडल जेरी हॉल थीं. जिनसे वह पिछले साल अलग हो गए थे.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button