main slideधर्म - अध्यात्मबडी खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा
ब्रेकिंग न्यूज़: महाकुंभ से चर्चा में आए IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी
संन्यास से गृहस्थ जीवन की ओर कदम—पत्नी प्रीतिका के साथ पैतृक घर पहुंचे, लोगों की उमड़ी भीड़
हरियाणा:प्रयागराज महाकुंभ में चर्चा का केंद्र बने अभय सिंह उर्फ ‘IIT बाबा’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी आध्यात्मिक छवि नहीं, बल्कि उनकी शादी है। अभय सिंह ने विवाह कर लिया है और शादी के बाद पहली बार अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ हरियाणा के झज्जर पहुंचे।जानकारी के अनुसार, अभय सिंह की पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। दोनों ने फरवरी में हिमाचल प्रदेश में विवाह किया था और बाद में कोर्ट मैरिज भी की।
झज्जर पहुंचने पर उन्हें देखने और मिलने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान वह अपने पिता के चैंबर में भी गए और मीडिया से बातचीत की। बताया जा रहा है कि वे बैंक संबंधी काम से शहर आए थे।अभय सिंह ने कहा कि वह और उनकी पत्नी एक ही विजन पर काम कर रहे हैं और भविष्य में “श्री यूनिवर्सिटी” बनाने की योजना है, जिसमें आध्यात्मिक और आधुनिक शिक्षा को साथ जोड़ा जाएगा।
गौरतलब है कि अभय सिंह महाकुंभ के दौरान साधु वेश और IIT बैकग्राउंड की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। अब उनके इस फैसले—संन्यास से शादी तक—को लेकर लोगों में काफी चर्चा हो रही है।