देहरादून

दून पुलिस को बड़ी सफलता -: 112 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार सीज !

देहरादून -:  “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” के लक्ष्य के तहत उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में दून पुलिस को अवैध नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त आरोपियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को थाना राजपुर पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने होटल/रेस्टोरेंट/बार/वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धोरण पुल के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 112 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार (संख्या: यूके-08-एके-9703) को भी सीज कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 52/26 के तहत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र का रहने वाला है और स्वयं नशे का आदी है। उसने अपनी नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए स्मैक/हेरोइन बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बनाई थी। आरोपी का कहना है कि वह यह हेरोइन सहारनपुर और बिजनौर के स्थानीय तस्करों से खरीदकर देहरादून में नशेडियों को महंगे दामों पर बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही संयुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल चौधरी उर्फ जोगी (उम्र 35 वर्ष), पुत्र स्व. जोगिंदर सिंह, निवासी ग्राम नियामतपुर, पोस्ट जीतपुर पलड़ी, थाना नगीना, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में उ0नि0 अर्जुन गुसाई (चौकी प्रभारी आईटी पार्क), उ0नि0 दीपक द्विवेदी (चौकी प्रभारी जाखन), कां0 मुकेश तथा हे0कां0 विक्रम सिंह (एएनटीएफ) शामिल रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button