main slide

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा एनकाउंटर,जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर , सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां बिलावर इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत चलाए जा रहे सैन्य ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया गया है।

  • कठुआ के बिलावर में आतंकी विरोधी अभियान
  • जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी आतंकी मारा गया
  • सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

जम्मू के IGP ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कठुआ जिले के बिलावर इलाके में इस सफल एनकाउंटर को अंजाम दिया है। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ जारी प्रयासों का हिस्सा है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button