वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार समारोह कार्यक्रम का आयोजन !
सीतापुर -: राजकीय महाविद्यालय सिधौली कुचलई में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक मनीष रावत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही जीवन का सर्वांगीण विकास संभव है। एक शिक्षित व्यक्ति न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज की उन्नति में योगदान कर सकता है।
वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शालिनी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सतत परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति निष्ठा बनाए रखने को कहा। आए हुए अतिथियों ने महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। महाविद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना के साथ समारोह का समापन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्यजनों के साथ भारी संख्या में अभिभावकों और छात्र छात्राओं की मौजूदगी नजर आई।