राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज लखनऊ में आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

लखनऊ – : ( 29/1/2026 ) – : आज राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज लखनऊ में विधालय का वार्षिकोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद पाल ने अपने उद्बोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन ,लगन एवं मनोयोग से अपने अपने भविष्य के पाठ्यक्रमों को पूरा करने का लक्ष्य रखें तथा गुरु जनों से आशीर्वाद एवं निर्देश लेकर आगे बढ़ें तभी सफलता सुनिश्चित होगी । इस अवसर विधालय के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन प्रस्तुत किया । कक्षा 8के छात्रों उत्कर्ष गुप्ता ने अपने गीत , नैतिक गौड़ ने चुटकुले सुनाकर वाहवाही बटोरी। विधालय के वार्षिकोत्सव में सत्र 2024-25में प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एवं अधिकतम उपस्थिति देने वाले सभी छात्रों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधालय के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विजेता छात्र बहुत बहुत बधाई के पात्र हैं विधालय में गणित क्लब , विज्ञान क्लब और ईको क्लब की गतिविधियों में छात्रों ने लगातार भाग लिया तथा विधालय का नाम ऊंचा किया है। अटल टिकंरिग लैब में छात्रों ने रोबोट बनाना सीखा और नटखट स्टेम लैब में विभिन्न विषयों पर माडल बनाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की है सभी छात्रों को प्रोत्साहित करने के विभिन्न अवसर आज उपलब्ध हैं।। आज मंचीय कार्यक्रम का संचालन प्रीति श्रीवास्तव ने किया ।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य द्वय डा.श्रीमती आशा पांडेय एवं डा.श्रीमती कमलेश चौहान ने विधालय के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने एवं परीक्षा में तनाव दूर करने केलिए भी उपयोगी टिप्स दिए। प्रवक्ता आशुतोष गौतम ने कवि दुष्यंत कुमार की शायरी एवं विश्व प्रकाश मौर्य ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी एवं गीतों को प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।। नटखट स्टेम लैब के प्रभारी सत्यम् शिवम् सुंदरम् एवं सोहनलाल में कक्षा 6/7/8केछात्रो के छात्रों बनाए माडलों की सराहना की तथा विजेता छात्रों को मोमेंटो प्राप्त करने की बधाई दी। आज विधालय के वार्षिकोत्सव में स्वतंत्र कुमार गुप्ता , शफीक अहमद, हरिओम गुप्ता ,श्रुति उप्रेती , श्रीमती मंजू यादव , श्रीमती आभा रानी चौहान , श्रीमती सीमा सिंह , सहित विधालय के लगभग तीन सौ छात्रों ने भाग लिया ।





