लखनऊ

समस्याओं का निस्तारण न होने से कर्मचारियों में उमड़ा रोष !

लखनऊ -: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का संगठन सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में कर्मचारियों की समस्याओं पर श्री मान मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा अभी तक कोई वार्ता ,निस्तारण हो पर विचार नहीं किया जा रहा है जिससे उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों में कुंठा का भाव उत्पन्न होने के साथ घोर आक्रोश व्याप्त है। जे एन तिवारी प्रदेश अध्यक्ष सदैव द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समस्याओं के निस्तारण में विश्वाश रखते है।

लेकिन जिस गंभीरता से प्रदेश अध्यक्ष तिवारी कर्मचारियों की समस्याओं को उठा रहे है जहां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बात है वह बहुत ही गंभीर है आज हम अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे है ,निगम के कर्मचारी उत्पीड़ित है,शोषित है कोई सुनने वाला नहीं,विगत लगभग दो से तीन वर्ष में परिवहन निगम घाटे में चला जा रहा है,छोटे कर्मचारी भ्रष्टाचार के आगोश में समा चुके है। एक जिंदा सार्वजनिक उद्यम बंदी की ओर बढ़ रहा है ऐसा प्रतीत ही नहीं हो रहा दिख रहा है कि सबसे बड़े स्थापित उद्योग को शासन , प्रशाशन,सरकार मिल कर समाप्त करने में लगे है जिसको सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश बर्दाश्त नहीं करेगा।

डग्गामार को खुली छूट है,मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेशों को परिवहन विभाग,पुलिस,जिला प्रशाशन सुनता नहीं ,परिवहन निगम के अधिकारी मस्त कमाई में लगे है,परिवहन निगम के 5 गुना अतिरिक्त कर लिया जा रहा है,परिवहन निगम मुख्यालय के पास कोई योजना नहीं है जिससे लगता है जो हो रहा है साजिश कर परिवहन निगम की संपतियों को बेचने की साजिश है,90 वर्षों की लीज पर बस स्टेशन दिए जा रहे है ,कर्मचारी से लेकर अधिकारी आउट सोर्स से है उनकी कितनी जिम्मेदारी होगी जब निगम समाप्त होगा क्योंकि इन आउट सोर्स अधिकारियों के पास कोई अनुभव नहीं है।

तिवारी आपसे अनुरोध है कि पिछले दो वर्षों में जो बर्बादी हुई जिसका जिम्मेदार निगम के अधिकारी संविदा के चालकों परिचालकों को एवं छोटे कर्मचारियों को मानते है यह पूर्णतया गलत है हम निगम हित में काम करने वाले निगम के वफादार साथी है हमारी मांग है कि परिवहन निगम में माननीय मुख्यमंत्री जी एस आई टी गठित कर परिवहन निगम की बरबादी की है उसकी जांच की जाय और दोषियों पर कार्यवाही हो। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के वह सदस्य जो संघठन के सदस्य है वहीं नहीं समस्त कर्मचारी 16/10/25 के जनपद स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने की जोरदार तैयारी करे यह प्रदेश के सभी जनपदों में होगा संपर्क नंबर आपको मिल जाएगा लेकिन आप सभी अपनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर शक्ति एकत्र करे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button