main slide

अमेरिकी अपने पड़ोसी देश क्यूबा के खिलाफ जंग छेड़ने के मूड में हैं !

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पड़ोसी देश क्यूबा के खिलाफ जंग छेड़ने के मूड में हैं. उन्होंने क्यूबा की एनर्जी सप्लाई काटने के बाद अब एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज को पूरे कैरियर ग्रुप के साथ तैनात कर दिया है. यह तैनाती उस बेड़े की तरह ही है जिसे उन्होंने वेनेज़ुएला पर हमला करने से पहले वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने के लिए चारों ओर तैनात किया था. ट्रंप और उनके सहयोगियों ने कहा है कि वे क्यूबा में सत्ता पलटना चाहते हैं. ट्रंप ने इशारों-इशारों में कहा है कि अमेरिका क्यूबा को अपने कब्ज़े में ले सकता है, लेकिन विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है, “हम वहां सत्ता बदलते देखना चाहेंगे.” हालांकि, अमेरिका को डर है कि कहीं वह क्यूबा पर हमला करके ईरान के जैसे फंस न जाए.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button