उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम योगी पर कसा तंज

अखिलेश ने सीएम के अंग्रेजी ट्वीट पर भी उठाया सवाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में गुरुवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम योगी पर तंज कसा। उन्होंने कहा- वह धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं। हमारी विधायक (पूजा पाल) को गुमराह कर ले गए। बताइए, हम कहां FIR कराएं।

उन्होंने कहा- महिला थीं, इसलिए पहले नहीं निकाला गया। बाद में मजबूरी में निकालना पड़ा। ये बयान इसलिए दिए जा रहे हैं कि कहीं से टिकट मिल जाए। दरअसल, 24 मार्च को पूजा पाल ने कहा था कि सीएम योगी धुरंधर मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अतीक और मुख्तार अंसारी जैसे माफिया का अंत किया।अखिलेश ने सीएम के अंग्रेजी ट्वीट पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा-

“यह ट्वीट उन्होंने खुद नहीं लिखा, बल्कि एआई के जरिए किया गया है, जिसका झूठ पकड़ा जा चुका है। जो लोग एआई का फुल फॉर्म नहीं जानते, वे पीडीए को क्या समझेंगे। पीडीए का दुख-दर्द क्या समझेंगे।”

सपा प्रमुख ने सरकार के साइन किए गए एमओयू पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एमओयू का कोई वित्तीय आधार नहीं है। सभी एमओयू की जांच कराई जाए। गैस किल्लत को लेकर उन्होंने कहा- हमने मिट्‌टी के दो चूल्हे बनवा लिए हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button