अपराधउत्तर प्रदेशराज्य
परिजनो को बेहोश करने के बाद प्रेमी ने की अपनी प्रेमिका की हत्या
हत्या करने शव को झड़ियों में फेंका

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद में परिजन को बेहोश कर गई किशोरी की उसके नाबालिग प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव बोरी में बंद कर कुम्हौली गांव के पास काली नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी की निशानदेही पर शव को तलाश कर लिया।
प्रेमी हत्या के बाद शव को बाइक पर रखकर काली नदी किनारे ले गया था। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पेट्रोल पंप कर्मचारी की 15 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती थी। उसके गांव के ही 16 वर्षीय किशोर प्रेम प्रसंग हो गया था।