अंतराष्ट्रीय

अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला( हमला

काबुल : अफगानिस्तान की तालिबानी आर्मी ने पाकिस्तानी हवाई हमलों  ( हमला )   के जवाब में कड़ी कार्रवाई की है। अफगान सैन्य अफसरों का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं। अफगानिस्तान के पूर्वी सैन्य कोर के मीडिया ऑफिस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि गुरुवार रात को ‘नांगरहार और पक्तिया’ प्रांतों में पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ‘भारी झड़पें’ शुरू हो गई हैं।

अफगान आर्मी ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई और ना ही हताहतों के बारे में कोई जानकारी मिली है। बीते रविवार को, पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान की सीमा के पार हमले किए और दावा किया कि उसने कम से कम 70 आतंकवादियों को मार गिराया है। अफगानिस्तान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों समेत उनके दर्जनों नागरिक मारे गए हैं। इसका जवाब अब अफगानिस्तान ने दिया है।

पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर लगाया आरोप
इससे पहले, पाकिस्तान ने बीते मंगलवार को अफगान तालिबान पर बॉर्डर पर ‘बिना उकसावे के गोलीबारी’ का आरोप लगाया और आगे ऐसे किसी भी अटैक का कड़ा जवाब देने की वॉर्निंग दी। यह गोलीबारी अफगानिस्तान में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान की तरफ से कथित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले शुरू करने के बाद हुई है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर दोनों तरफ से गोलीबारी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता, मोशर्रफ जैदी ने एक पोस्ट में कहा कि अफगान तालिबान शासन ने तोरखम और तिराह उप-क्षेत्रों में पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की है। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का तुरंत जवाब देते हुए तालिबानी आक्रामकता को शांत कर दिया।

बीते अक्टूबर में भी सीमा पर हुआ था संघर्ष
पिछले साल अक्टूबर में, दोनों पक्षों के बीच सशस्त्र संघर्ष हुआ था। इसमें पाकिस्तानी आर्मी के अनुसार 23 पाकिस्तानी सैनिक और 200 से ज्यादा अफगान तालिबान सैनिक मारे गए थे। जिसके बाद सीजफायर पर सहमति बनी थी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button