राज्य
उत्तर प्रदेश में राशन में मिलावट,राशन की दुकानों पर हुए नमूने फेल

New Delhi;देश के अलग अलग राज्यों में सरकारी दुकानों से मिलने वाले राशन में भारी मिलावट हो रही है। केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल देश के अलग.अलग राज्यों में लिए जाने वाले नमूने फेल हुए हैं।अधिकारियों का कहना है कि सरकारी राशन की दुकानों पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाला राशन अलग.अलग अधिकारियों और जांच करने वाले जिम्मेदारों की नजर से गुजरता है, उत्तर प्रदेश में 13 हजार से ज्यादा सैंपल फेल पाए गए। ऐसे राशन में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का प्रावधान है और उसी के तहत इन लोगों के खिलाफ कारावास तक की सजा दी जा रही है।


