उत्तर प्रदेश
अपर ज़िला जज श्री श्रीपाल सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज गोष्ठी रखे विचार !

” हर घर तिरंगा”अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम निरन्तर हो रहें आयोजित। आज दिनांक 8/08/2025 तक से अब तक महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता के दिशा निर्देशन और समारोहिका डॉक्टर सबीहा रहमानी के संयोजन से महाविद्यालय में *”हर घर तिरंगा”* अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की श्रंखला के साथ आज महाविद्यालय में दिनांक 8/8/025 को महाविद्यालय में काकोरी एक्शन प्लान के सौ साल पूरे होने पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई ।
आज महाविद्यालय में काकोरी एक्शन प्लान की सौवीं वर्षगाँठ पूरी होने पर महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि रहे अपर ज़िला जज श्री श्रीपाल सिंह जी और अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज सिंह जी । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता ने । इस विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता रहे विभागाध्यक्ष इतिहास डॉक्टर जयप्रकाश सिंह । इस अवसर पर ज़िला विधिक प्राधिकरण बांदा की ओर से पराविधिक स्वयं सेवी और संयोजक आरोग्य भारती श्री तरुण और महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन समारोहिका डॉक्टर सबीहा रहमानी द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा आस्था ने सविस्तार काकोरी एक्शन प्लान पर सविस्तार विचार प्रस्तुत किए । मुख्य अतिथि ने विचार गोष्ठी पर अपने महत्वपूर्ण एवं सारगर्भित विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्रता का अनुभव कर रहे हैं वह अपनी जान की आहुति देकर हमें आज़ाद करवा गए । इस अवसर पर छात्राओं को विभिन्न कानूनों के प्रति व हर घर तिरंगा अभियान हेतु जागरूक किया गया । यह दिनांक 15/07/2025 तक जारी रहेगा ।