रंज नदी में कुइया कगर में साढ़े अठ्ठाइस करोड़ की लागत से बनेगा दीर्घ पुल।ग्रामीणों में छाई खुशी।
बांदा-: कुइया कगर गांव में रंज नदी पर साढ़े 28 करोड़ रुपए की लागत से दीर्घ सेतु का निर्माण कराया जाएगा।सरकार द्वारा इस निर्माण की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की सूचना मिलते ही इस क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
क्षेत्र के शाहपाटन गांव के मजरा कुइया कगर गांव में रंज नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण हेतु प्रदेश सरकार के अनु सचिव शिव कुमार ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता और मुख्य अभियंता सेतु को पत्र जारी कर बताया है कि शाहपाटन -जमवारा मार्ग में रंज नदी पर नाबार्ड वित्तपोषित योजनान्तर्गत दीर्घ परियोजना के तहत 28 करोड़ 51 लाख 14 हजार रुपए की लागत से पुल का निर्माण कराया जाना है।
विधायक ओम मणी का प्रयास लाया रंग।
एक दर्जन ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम।
सेतु निर्माण हेतु प्रशसनीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाती है।गौरतलब है कि इस सेतु के निर्माण हेतु क्षेत्रीय विधायक ओम मणी वर्मा ने 27 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की थी पत्र में बताया गया था कि 5 दर्जन से अधिक गांवो के लोग इस निर्माण से लाभान्वित होंगे।पुल निर्माण हेतु सरकार से हरी झंडी मिलने की सूचना मिलते ही यहा के बाशिंदों के चेहरों पर खुशी झलक पड़ी।ग्राम प्रधान गुढ़ा कला संतोष निषाद, शाहपाटन गांव के पूर्व प्रधान श्याम लाल, ग्राम प्रधान शाहपाटन राजकुमार, गोपरा गांव के रमेश निषाद, आदि ने कहा कि विधायक के उनके गांव आने का आमंत्रण दिया गया है। ढोल नगाड़े बजा कर स्वागत करेंगे।
क्षेत्र के द्वाबा (रंज और बागै नदियों के मध्य) में बसे एक दर्जन गांवो के ग्रामीण बरसात के चार महीने मुश्किलों भरा जीवन जीने के लिए विवश थे लेकिन पूर्व में सरकार ने शाहबाजपुर- पुकारी मार्ग पर और रेहुची- करतल मार्ग में नदियों पर पुलों का निर्माण करा कर ग्रामीणों का आवागमन सुविधा जनक बनाया है।कुइया कगर गांव में पुल बन जाने से इस क्षेत्र के ककरहा पुरवा, कुर्मी पुरवा, बुलाकी, गोपरा आदि गांवो के लोगो को 20 किलोमीटर का चक्कर नही लगाना पड़ेगा सिर्फ सात 8 किलोमीटर का सफर तय कर नरैनी कस्बा पहुच जायेगे।

