अंतराष्ट्रीय

लंदन में स्टेशन( station in London) पर फूल बेचते नजर आए पीएम ऋषि सुनक

लंदन:ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था मंदी की चेपट में है, महंगाई आसमान छूती जा रही है और राजनीतिक अस्थिरता भी देखने को मिल रही है। साफ है कि ऐसे हालात में देश के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सामने बड़ी चुनौतियां है। इसके बावजूद पीएम सुनक का निराला अंदाज देखने को मिला है। जी हां, सुनक लंदन ट्यूब स्टेशन ( station in London) पर यात्रियों के लिए फूल बेचते नजर आए। अपने टॉप लीडर को ऐसा करता देख लोग हैरान रह गए।

सुनक ने फंडराइजर के तौर पर एक फूल को £5 में बेचा। रॉयल ब्रिटिश लीजन की वार्षिक लंदन पॉपी डे के लिए यह फंड जुटाया गया। यूके के पीएम ब्रिटिश सेना, नौसेना और वायु सेना के उन वॉलंटियर्स का हिस्सा बने जो घर-घर जाकर लोगों से चंदा मांग रहे हैं।

लोगों ने पीएम से बातचीत भी की
पीएम सुनक के इस तरह सार्वजनिक स्थान पर मौजूद होने से आम लोगों को उनके पास आकर बातचीत करने का मौका मिला। कई लोगों ने अपने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली और उनके साथ थोड़ी-बहुत चर्चा भी की। इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं और अपना अनुभव बताया। लोगों ने भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के अनुभव को शानदार माना।

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button