राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजे(Bypoll results) 6 नवंबर को

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हरियाणा और ओडिशा यानी छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज यानी गुरुवार को मतदान जारी है. इस चुनाव में सांकेतिक मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) और क्षेत्रीय दलों के बीच है. यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट, ओडिशा की धामनगर सीट, तेलंगाना की मुनूगोडा सीट, बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट, हरियाणा की आदमपुर सीट और महाराष्ट्र में अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई. इन सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान की पूरी तैयारी हो चुकी है और वोटिंग स्थलों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कर दी गई है. इन उपचुनावों के नतीजे (Bypoll results) 6 नवंबर को आएंगे. बता दें कि ये उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि कुछ सीटों के मौजूदा विधायकों का निधन हो गया तो कुछ अन्य दलों में शामिल हो गए तो किसी को अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया है.

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. बिहार में मोकामा और गोपालगंज, यूपी में गोला गोकर्णनाथ, महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना में मुनूगोडे और ओडिशा में धामनगर सीट पर वोटिंग जारी है.

ओडिशा की धानगर सीट पर बीजद और भाजपा में मुकाबला

यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर सपा बनाम भाजपा मुकाबला

तेलंगाना के मुनूगोडे सीट पर टीआरएस को टक्कर दे रही भाजपा
अंधेरी में किसका रोशन होगा चिरागं
गोपालगंज सीट पर भाजपा और राजद में मुकाबला मोकामा में दो बाहुबली की पत्नी के बीच मुकाबला हरियाणा की आदमपुर सीट पर कांग्रेस और भाजपा में टक्कर बिहार की दो सीटों पर उपचुनाव
बिहार विधानसभा की दो सीटों-मोकामा और गोपालगंज पर उपचुनाव के लिए आज मतदान
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मद्देनजर अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने बृहद पैमाने पर मतदान की तैयारी की है, जिसके तहत राज्य पुलिस के 3,366 जवानों की तैनाती के अलावा मुनूगोडे में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियों को उतारा गया है एवं सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्ट की व्यवस्था की गई है.
6 नवंबर को आएंगे उपचुनाव के नतीजे
छह राज्यों की जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से इस समय भाजपा और कांग्रेस के पास दो-दो सीटें थीं. वहीं, बीजद, शिवसेना और राजद के पास एक-एक सीट थी. इन सीटों के नतीजों से विधानसभा की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा. हालांकि, राजनीतिक दलों ने इसे हल्के में नहीं लिया है और आक्रामक तरीके से चुनाव प्रचार किया है. मतों की गिनती छह नवंबर को होगी.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button