खेल

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के सारे टिकटAll tickets) बिके

नई दिल्ली. आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से हो रहा है. हालांकि सुपर 12 राउंड के मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू होंगे. सुपर 12 के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी. वहीं इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला एक दिन बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं. लोगों के जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मुकाबले के सारे टिकट बिक चुके हैं. आईसीसी ने अपने एक बयान में बताया है कि 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की सारी टिकटें (All tickets) बिक चुकी हैं.

यही नहीं आईसीसी ने बताया है कि इस मुकाबले के लिए अतिरिक्त टिकटें भी जो निकली गई थीं वो भी महज कुछ मिनटों में बिक गई हैं. आईसीसी के अनुसार, ‘इस मुकाबले के लिए अतिरिक्त स्टैंडिंग रूम टिकट निकाले गए थे, वो भी निकलने के कुछ मिनटों बाद ही बिक गए. इवेंट करीब आने पर एक ऑफिशियल रिसेल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा जहां फैंस फेस वैल्यू पर ही अपने टिकटों की अदला-बदली कर सकते हैं.

बता दें आगामी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए हाल ही में भारतीय टीम का ऐलान भी किया गया है. टीम की कमान अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथों में दी गई है. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी उनके साथी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल निभाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं ने दो विकेटकीपरों का चुनाव किया है. इसमें ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक का नाम शामिल है.

 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए इस प्रकार है भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह.

स्टैंडबाय: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button