द्विवार्षिक चुनाव को लेकर तस्वीर साफ

इंदौर । एसोसिएशन (picture clear) ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र (AIMP) के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर तस्वीर साफ (picture clear) होती नजर आ रही है। 15 पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर इस बार तीन पैनल के बीच मुकाबला होने की हलचल थी। इसका लोकार्पण महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया था। इसके चलते तीसरी पैनल खड़ी ही नहीं हुई जबकि इण्डस्ट्रियल पैनल ने तो प्रत्याशी ही खड़े नहीं किए और सहमति बन गई।
सही और अधिकृत स्थिति 5 सितम्बर को स्पष्ट होगी। लेकिन नामांकन भरने की आखिरी तारीख निकल जाने के बाद स्थिति कुछ स्पष्ट हुई है। चुनाव 24 सितम्बर को होंगे। 22 अगस्त को नामांकन का आखिरी दिन था और कुल 24 नामांकन भरे गए। 5 सितम्बर को नामांकन वापसी का दिन है जबकि 8 सितम्बर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
बहरहाल 24 नामांकन में से अधिकांश नाम प्रोग्रेसिव पैनल समर्थित हैं। पैनल के संयोजक उद्योगपति ओम धूत, हेमंत मेहतानी, विनय कालानी, आलोक दवे और मोहनसिंह रघुवंशी हैं। इस बार 15 पदों के लिए 24 नामांकन ही भरे गए हैं। इसमें भी अधिकांश प्रोग्रेसिव पैनल समर्थित प्रत्याशी ही हैं।
इस बार दूसरी पैनल इंडस्ट्रियल पैनल ने अपने प्रत्याशी खड़े नहीं किए जबकि एक अन्य पैनल की चर्चा थी लेकिन वह भी मैदान में नहीं उतरी। इसके अलावा कोरोना काल में भी काफी काम किए। हाल ही में सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में एसोसिएशन द्वारा खुद के खर्च से 1 करोड़ से ज्यादा की लागत से 200 स्ट्रीट लाइट का प्रोजेक्ट पूरा किया।


