MP में आज से फिर तेज बारिश का दौर

भोपाल । बारिश (rainy season) के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। अभी भी कई जगह पानी भरा है और लोग निकल नहीं पा रहे हैं। भिंड में चंबल नदी के किनारे के 10 गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। घरों के अंदर चार से छह फीट तक पानी भरा होने के कारण लोग छतों पर रहने को मजबूर है। जबकि भोपाल-नर्मदापुरम में तेज बारिश (rainy season) होगी। यह सिस्टम 31 अगस्त तक एक्टिव रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया, नए सिस्टम से भारी बारिश होने के आसार नहीं हैं। नावली वृंदावन गांव में तो एक परिवार ने अपना सामान छत पर शिफ्ट कर लिया है। अभी तक भिंड, मुरैना और श्योपुर के 60 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। 9 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
खरगोन में नर्मदा नदी पर बने महेश्वर बांध के गेट टूटकर गिरने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा होने से दो दर्जन गांव प्रभावित होंगे। मध्यप्रदेश में शुक्रवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। ऐसे में बांध को लेकर खतरा बढ़ता दिख रहा है। हालांकि, नए सिस्टम से इंदौर-उज्जैन संभाग समेत अन्य जगह रिमझिम बारिश होगी।
27 अगस्त को भोपाल, नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की संभावना है। हालांकि, बारिश का दौर लगातार चल रही है। गुरुवार को कुछ समय के लिए बारिश हुई। बुधवार रात में भोपाल में करीब आधा घंटा तेज बारिश हुई थी। प्रदेश में 22-23 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश का असर अब भी कई जिलों में देखा जा रहा है। मुरैना में 26 साल बाद चंबल का रौद्र रूप देखने को मिला है। लोग घरों की छतों और पहाड़ियों में फंसे हुए हैं।


