अमृत महोत्सव के तहत हर घर झंडा

इटावा । इटावा (house flag) में आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा (house flag) लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे हमारे देशवासियों में छात्रों, युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हो। जिससे देश के इतिहास की जानकारी हो इसलिए निजी संस्थानों, सरकारी विभागों, के लिए 7 दिनों तक झंडा लगाया जाना है।
अगर कोई आगे भी लगाना चाहता है तो लगा सकता।जनता में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने एवं राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान जागरूक करने के लिए भारत सरकार ने राष्ट्र ध्वज के नियमो में संशोधन किया है। अब जिले का हर नागरिक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में रात में राष्ट्रीय ध्वज उतारने के लिए बाध्य नही होंगे।जिले में करीब 3 लाख 50 हजार झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी जिम्मेदारी सरकारी विभागों को दी गई है।
इसके लिए साशन में जिले को साढ़े तीन लाख झंडे स्वयं सहायता समूह से बनवाने और विभागों को राष्ट्रीय आजीविका मिशन विभाग से खरीदकर अपने अपने कार्य क्षेत्र में वितरित करवाकर आजादी अमृत महोत्सव के तहत घरों में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया प्रधानमंत्री की प्रेरणा मुख्यमंत्री के निर्देश मिले हैं, 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा लगाए जाने के लिए उसको महोत्सव के रूप में मनाया जाना है।
ग्रामीण इलाकों में ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य एवं शहरी इलाकों में नगरपालिका, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पंचायत को लोगो को हर घर झंडा फहराने के लिए जागरूक करने के लिए ज़िम्मेदारी दे दी है। वही इसकी जागरूकता के लिए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बड़े बड़े होडिंग भी लगाए जा रहे है।


