राशिफल(Horoscope)10 जून 2022
राशिफल (Horoscope) 10 जून 2022
मेष
आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज तय समय में ही आपके सारे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज आप जो भी करना चाहेंगे, उसमें लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने की योजना बनायेंगे। आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे, साथ ही कुछ और जिम्मेदारियां सौपेंगे। जीवनसाथी से आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा, रिश्ते और मजबूत होंगे।
वृषभ
आप करियर के मामले में कुछ खास बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे । दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आज आप थोड़े चिंतित होंगे। आज दोस्तों के साथ कुछ खाने का प्लान बनायेंगे। अगर आप राजनीति से जुड़े है तो लोगों से तालमेल बनकर रखने की जरुरत है। खान-पान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से आज आपको बचना चाहिए । घर के बड़ों की राय मानना आपके हित में होगा।
मिथुन
दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जो लोग बिजनेस करते हैं, आज उन्हें धनलाभ के कई मौके मिलेंगे। लेकिन कोई व्यक्ति आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश करेगा। किसी से भी पैसों के लेन-देन के लिये आपको खुद ही बात करनी चाहिए। आज पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चे आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने करियर को बेहतर बनाने की योजना बनायेंगे।
कर्क
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आप सामाजिक कार्यों के लिए लोगों से मुलाकात करेंगे। ऑफिस में प्रतियोगिता जैसी स्थिति बन सकती है। आज आप अपनी बातों से सबको प्रभावित करने में सफल होंगे। आज कुछ नए लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग साहित्य से जुड़े हैं, उनकी रचना की किसी बड़े व्यक्ति के द्वारा तारीफ की जायेगी। आज कोई रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहयोग मांगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
सिंह
आपको ऑफिस के किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जाना पड़ेगा। आपका दिन यात्रा में बीतेगा।साथ में कोई सहयोगी भी जा सकता है। आज अचानक मार्केट में किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी कॉम्पटिटिव एग्जाम का फॉर्म भरने का मन बनायेंगे। लवमेट आज एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
कन्या
परेशानियों से निपटने के लिए नए सिरे से शुरुआत करेंगे। दिन आपके लिए खास रहेगा। कार्यों में परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कुछ टाइम स्पेंड करने से आपकी परेशनियों का हल निकलेगा। आज आप नया वाहन खरीदने का प्लान बनायेंगे। किसी मामले में आज आप अपने से बड़ों की सलाह जरूर ले लें । इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं, वो जॉब चेंज के बारे में विचार करेंगे।
तुला
धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आप परिवारवालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपका मन अध्यात्म की ओर लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
वृश्चिक
सोचे हुये कार्य आज समय रहते पूरा कर लेंगे। आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। आज आप माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। आज दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी, जिसमे किसी विषय की चर्चा करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कहीं निवेश करना चाहते हैं तो पहले उस विषय के जानकर लोगों से जानकारी ले लें।
धनु
अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक सहायता के लिए कह सकता है। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लवमेट्स को आज कोई खुशखबरी मिलने से पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा
मकर
अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। परिवार के किसी सदस्य में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। जिससे आपको लाभ भी होगा। आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर संयम रखें। किसी से भी बिना वजह उलझने से बचें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।
कुंभ
लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। आज घर पर ही अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं।
मीन
आज आपका ज्यादा समय सोशल साईट पर बीतेगा। आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा।साथ ही कुछ अच्छे दोस्त भी बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।
पं सुभाष पाण्डेय





