अंतराष्ट्रीय

इस क्षेत्र को कई चुनौतियों का सामना 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इन मुलाकातों के माध्यम से मैं अपने यूरोपीय साझेदारों(sector)  के साथ सहयोग की भावना को प्रगाढ़ करने की इच्छा रखता हूं. शांति और समृद्धि की भारत की चाह में ये देश महत्वपूर्ण साथी हैं.’’

पीएम के 3 दिवसीय यूरोप दौरे का व्यापक एजेंडा, विदेश सचिव ने बताया, यूक्रेन संकट और ऊर्जा पर भी होगी बात

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब यूक्रेन पर आक्रमण के चलते रूस के खिलाफ अधिकांश यूरोप एकजुट है. यात्रा के पहले चरण में मोदी बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्‍ज के साथ वार्ता करेंगे. दोनों नेता छठी भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) बैठक की सह-अध्‍यक्षता भी करेंगे.

जर्मनी में भारतीयों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बैठक में दोनों देशों के कई मंत्री शामिल होंगे. पिछले वर्ष दिसंबर में सत्‍ता में आए शॉल्‍ज के साथ यह मोदी की पहली बैठक होगी. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर शॉल्‍ज व्‍यापारिक सम्‍मेलन को भी संयुक्‍त रूप से संबोधित करेंगे. मोदी जर्मनी में भारतीय समुदाय के साथ भी संवाद करेंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आईजीसी की बैठक को जर्मनी की नयी सरकार के साथ बातचीत के अवसर के रूप में देखते हैं, जो इसके गठन के छह महीने के भीतर हो रही है. उन्होंने कहा कि इससे मध्यम एवं दीर्घकालीन प्राथमिकताओं की पहचान करने का अवसर मिलेगा.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में भारत और जर्मनी ने अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया और वर्ष 2000 से दोनों देश सामरिक सहयोगी हैं. मोदी ने कहा, ‘‘ मैं चांसलर शॉल्ज के साथ सामरिक, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान को लेकर आशान्वित हूं.’’

पीएम मोदी फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों से करेंगे मुलाकात

अपनी इस यात्रा के दूसरे चरण में मोदी डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के निमंत्रण पर कोपनहेगन जाएंगे, जहां वे दूसरे भारत-नॉर्डिक सम्‍मेलन में भागीदारी करेंगे. डेनमार्क में प्रधानमंत्री मोदी अपनी समकक्ष मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ चर्चा करेंगे. इस बैठक में दोनों देशों के नेताओं को डेनमार्क के साथ भारत के ‘हरित सामरिक गठजोड़’ में हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा दोनों नेता द्विपक्षीय संबंध एवं अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे.

मोदी ने कहा, ‘‘ मैं भारत डेनमार्क कारोबारी बैठक में हिस्सा लूंगा और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी संवाद करूंगा. ’’ अंतिम चरण में प्रधानमंत्री कुछ समय के लिए पेरिस में रुककर फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button