राज्य

वहशी के घर के पास से नहीं गुजरती थीं महिलाएं

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले एक बच्ची की रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रिश्ते में पीड़ित बच्ची का चाचा लगता है. अब उसकी गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ है, उसने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल आरोपी इस कदर वहशी, दरिंदा है कि वह जानवरों को भी नहीं छोड़ता था और उनके साथ भी कई बार गलत काम कर चुका है. उसकी दहशत इतनी थी कि गांव की महिलाएं, बच्चियां उसके घर से पास से गुजरने में भी डरती थीं. अगर कोई गलती से वहां से गुजर जाती थी तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ था.

आरोपी बचपन से ही अपराधी प्रवृ्त्ति का रहा है और बचपन में ही उसने चोरी आदि करनी शुरू कर दी थी. आरोपी अपने मां-बाप, बूढ़ी दादी और भाई के साथ भी मारपीट करता था. इसके साथ ही वह गांव की लड़कियों, महिलाओं पर भी गंदी नजर रखता था.

आरोपी का वहशीपन यहीं नहीं रुका और वह भैंस, बकरी जैसे जानवरों के साथ भी गंदा काम करते पकड़ा गया था. उसकी इन्हीं हरकतों से तंग आकर 5 साल पहले उसके बड़े भाई ने उसका पैर भी का दिया था. हालांकि इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी के माता पिता भी उसकी हरकतों से तंग आकर गांव छोड़कर जा चुके हैं. वहीं बड़ा भाई भी अलग रहता है. आरोपी फिलहाल अपनी दादी के साथ ही रह रहा था.
आरोपी अब तक 3 शादियां कर चुका है. पहली पत्नी की शादी के एक साल बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. गांववालों का आरोप है कि आरोपी ने उसकी हत्या की थी. दूसरी पत्नी शादी के दो दिन बाद ही घर छोड़कर भाग गई थी. वहीं तीसरी पत्नी की शादी के डेढ़ साल बाद डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी.

बता दें कि शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में बीती 14 जनवरी को एक बच्ची लापता हो गई थी. परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस में इसकी सूचना दी गई. अगले दिन 15 जनवरी को आरोपी की दादी जब राशन में मिले अनाज को बिंडा (अनाज रखने वाली जगह) में रख रही थी, तभी उन्हें बिंडा में लापता बच्ची का शव बरामद हुआ. पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने ही बच्ची की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को बिंडा में छिपा दिया था.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button