44 साल की महिला ने अपने 29 साल के आशिक के लिए लगा दी तोहफों की झड़ी

अमेरिका में रहने वाली 44 साल की जूली को कम उम्र के मर्द पसंद हैं. इसलिए वो उनके साथ रिश्ता रखने में इंटरेस्टेड रहती हैं. जूली की मुलाकात 29 साल के जैक से पिछले साल बंबल डेटिंग एप पर हुई थी. तब से दोनों रिलेशनशिप में आ गए. हालांकि ये रिश्ता एक दूसरे की जरूरतों को पूरा करने का है. जैक, जूली के दो बेटों से कुछ ही साल बड़े हैं. आपको बता दें कि जूली का बड़ा बेटा 21 साल का है और छेटा बेटा 18 साल का.
एक ओर जूली को जहां यंग पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौका मिल रहा है तो दूसरी ओर जैक को अपने खर्चे और महंगी जिंदगी जीने के लिए काफी पैसे मिल जाते हैं. जूली उन्हें महंगे गिफ्ट दिलाती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों हाल ही में बहामास में छुट्टियां मनाने गए थे. अब जल्द ही दोनों कोस्टा रीका और ब्राजील में छुट्टियां मनाने जाने वाले हैं. जूली ने बताया कि जैक ने उनसे इस क्रिसमस पर स्पोर्ट्स कार या एसयूवी की सिफारिश की थी. तो उन्होंने शख्स को 15 लाख रुपये के गिफ्ट दिए हैं. 25 दिसंबर को वो अपने प्रेमी को रेंज रोवर कार सरप्राइज के तौर पर देने वाली हैं.
जूली ने बताया कि वो महीने में 29 लाख रुपये तक टिकटॉक और ओन्लीफैंस पर एडल्ट वीडियोज और फोटोज पोस्ट कर कमाती हैं. अपनी आमदनी में से एक बड़ा हिस्सा वो अपने बेटों पर भी खर्च करती हैं. उन्होंने अपने बेटों को भी स्पोर्ट्स कार दिलाई है इसलिए वो जैक से चिढ़ते नहीं हैं. जूली के अनुसार वो काफी चैरिटी भी करती हैं और गरीबों को पैसे दान करती हैं.





