अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तानी मॉडल से भड़क गए लोग

नई दिल्ली: करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब के सामने हुए एक फोटो शूट को लेकर एक पाकिस्तानी मॉडल विवादों में है. इस विज्ञापन की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग इस मॉडल और जिस ब्रांड के लिए ये ऐड शूट हुआ उसको भी निशाने पर ले रहे हैं.

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम पाकिस्तान में महिलाओं के लिए ऑनलाइन कपड़े बेचने वाले मन्नत स्टोर ने किया. जिसने अपने ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिए जो फोटो शूट कराए, उसमें दिख रही मॉडल नंगे सिर यानी बिना सिर ढके गुरुद्वारे के सामने फोटो क्लिक करा रही है जिसके बैकग्राउंड में गुरुद्वारा दरबार साहिब परिसर है.

आपको बता दें कि स्टोर की मालकिन ने भी फोटो शूट की कई आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर की हैं. वहीं मॉडल ने भी अपनी पोस्ट में उर्दू में अजीबोगरीब कैप्शन लिखा है.आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत करने की कोशिश की गई हो.
तस्वीरों में दिख रहा है कि लाल रंग का सूट पहने एक मॉडल पोज दे रही है. सिखों की सबसे बड़ी प्रतिनिधि संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा परिसर के अंदर पोस्टर लगाए हैं, जिसमें लिखा है कि यहां पर मनोरंजन के लिए वीडियो शूट न करें. इसके बावजूद ये फोटो शूट हुआ.

अब सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के फॉर्मर प्रेसिडेंट परमजीत सिंह सरना ने कहा कि ये बेहद आपत्तिजनक है जिससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने ये भी कहा, ‘इस मुद्दे को पाकिस्तान इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर अमर अहमद के सामने उठाया जाएगा. पाकिस्तान को सिख मर्यादा का पालन कराने के लिए गुरुद्वारा परिसर में उर्दू में भी निर्देश लिखने चाहिए.’

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button