अंतराष्ट्रीय

सबसे छोटी रिवॉल्वर को देखकरहोश उड़ जाएंगे

दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें बंदूकों का बहुत शौक होता है. कुछ लोग सुरक्षा की दृष्टि से बंदूक रखते हैं तो कुछ लोग सिर्फ दिखावे में ही इसे अपने साथ रखना पसंद करते हैं. अपराधी तो गैरकानूनी ढंग से भी बंदूक रख लेते हैं. आपने असल जिंदगी में या फिर टीवी पर रिवॉल्वर तो जरूर देखी होगी. कई बार उसके डिजाइन से इंप्रेस भी हुए होंगे. मगर क्या आपने कभी बेहद छोटी रिवॉल्वर देखी है. आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी रिवॉल्वर के बारे में बताने जा रहे हैं जो इतनी छोटी है कि आपकी हथेली में भी समा सकती है. पर इस रिवॉल्वर की कीमत इतनी ज्यादा है जिसके बारे में जानकर आप दंग हो जाएंगे.

स्विस मिनी गन दुनिया की सबसे छोटी रिवॉल्वर है जिसे चलाया जा सकता है. इस बंदूक का नाम सबसे छोटी रिवॉल्वर होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है. ये बंदूक 5.5 सेंटीमीटर बड़ी है जबकि 3.5 सेंटीमीटर ऊंची है और 1 सेंटीमीटर चौड़ी है. इसका वजन सिर्फ 19.8 ग्राम है. इस बंदूक को छुपाना इतना आसान है कि अमेरिका और ब्रिटेन में तो इसके इंपोर्ट करने पर भी पाबंदी है. भले ही इस रिवॉल्वर का साइज बेहद छोटा है मगर इसमें सारे फीचर किसी बड़ी बंदूक की तरह ही हैं. बंदूक को बनाने के लिए स्विस वॉचमेकिंग और ज्वलेरी इंडस्ट्री में इस्तेमाल की जाने वाी टेक्नीक का उपयोग किया जाता है.

रिवॉल्वर के C1ST स्टेनलेस स्टील मॉडल के साथ एक स्टाइलिश लेदर होल्डर भी मिलता है. साथ ही 24 लाइव और 24 ब्लैंक कार्ट्रेज भी दिए जाते हैं. बंदूक को की-रिंग के सहारे बेल्ट से भी लटकाया जा सकता है. अब करते हैं इसकी कीमत की बात जो सभी लोगों को चौंका देती है. ये छोटी से बंदूक 5 लाख रुपये से ज्यादा की है. यही नहीं, बंदूक का एक गोल्ड वर्जन भी उपलब्ध है मगर इन्हें खास ऑर्डर करने पर ही बनाया जाता है. कई लोगों का दावा है कि इस बंदूक से किसी की जान भी ली जा सकती है मगर इसे बनाने वालों का कहना है कि ये बेहद मुश्किल है. इसकी पावर 1 जूल से कम है. अगर इससे किसी को मारना है तो खोपड़ी के सबसे कमजोर हिस्से पर बिल्कुल पास से और काफी एकाग्रता से वार करने पर ही इसकी छोटी सी गोली किसी को घायल कर सकती है. दुर्लभ मौकों पर ये किसी की जान भी ले सकती है

 

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button