अब मंगल व चाँद पर उगाई जाएंगी सब्जियां

नई दिल्ली: देश-दुनिया के लोग अंतरिक्ष पर जाने का सपना देखते हैं. कोई मंगल की सैर करना चाहता है तो कोई चांद की. इस पर कई रिसर्च चल रही हैं. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS पर मौजूद एस्ट्रोनॉट्स के लिए सब्जियों की ताजा खेप भेजी गई है. इसमें चाइनीज पत्ते वाले साग पाक चोई शामिल है.
पाक चोई साग खाने में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर होता है. स्पेस स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट्स इस पर गार्लिक पेस्ट और सॉय सॉस लगाकर इसका आनंद ले रहे हैं. अब वे इसे स्पेस स्टेशनपर उगाने की तैयारी कर रहे हैं. अगर ऐसा संभव होता है तो मंगल और चांद पर जाने वाले मिशन में काफी मदद मिल सकेगी. नासा ने इसकी एक फोटो भी शेयर की है.
स्पेस स्टेशन पर मौजूद साइंटिस्ट के लिए धरती से सब्जियां मंगवाई गई थीं. साथ ही कहा गया था कि इनमें से कुछ सब्जियां अंतरिक्ष स्टेशन पर भी उगाई जाएंगी. स्पेस स्टेशन पर उगाई जाने वाली सब्जियों के प्रयोग को Veg-03K और Veg-03L नाम दिए गए हैं. मैट रोमीन और जियोया मासा जैसी सब्जियों को स्पेस स्टेशन पर उगाने की तैयारी चल रही है.
Veg-03K और Veg-03L एक्सपेरिमेंट में ‘अमारा’ सरसों और पाक चोई को उगाया जाएगा. अमारा सरसों को इथियोपियन काले भी कहा जाता है. हॉपकिंस ने दोनों फसलों को स्पेस स्टेशन पर पहली बार 13 अप्रैल को लगाया था. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह फसल 64 दिनों तक उगती रहेगी.

