अंतराष्ट्रीय

छात्रा ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस रह गई दंग

दुबई: परीक्षा में कम नंबर आने से नाराज पैरेंट्स बच्चों को सुधारने के लिए क्या कुछ नहीं करते. ऐसे में कुछ बच्चे मां-बाप की बात मानकर पढ़ाई लिखाई में जुट जाते हैं. वहीं कुछ बच्चे मां-बाप की डांट से बेपरवाह होकर कुछ ऐसा कर देते हैं कि पैरेंट्स भी दंग रह जाते हैं. ऐसा ही एक मामला दुबई में सामने आया है. जहां एक पैरेंट्स ने अपनी बेटी से मोबाइल ले लिया बस फिर क्या था, बच्ची ने नाराज होकर खुद के ‘लापता’ होने का नाटक रचा तो घरवालों के होश उड़ गए.

बेटी की गुमशुदगी से परेशान माता-पिता ने इसकी खबर पुलिस को दी. कई घंटों की खोजबीन के बाद लड़की घर की छत पर छिपी मिली. गल्फ न्यूज में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मामला बीती गुरुवार की सुबह का है. पुलिस को मॉर्निंग वॉक के दौरान 15 साल की भारतीय लड़की हरिनी करणी ‘गायब’ होने की खबर मिली थी. परीक्षा में कम नंबर आने से नाराज पैरेंट्स की डांट के बाद छात्रा ने खुद के गायब होने का नाटक रचा था. दुबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, लड़की अपने घर की छत पर ही छिपी हुई थी. माता-पिता ने सजा के तौर पर उसका फोन छीन लिया था जिसके बाद वो खुद को दुखी महसूस कर रही थी

अधिकारी ने कहा कि परिवार ने अपनी लापता बेटी के बारे में पुलिस को सूचित किया. यहां तक कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घटना को साझा करके लोगों की मदद मांगी. माता-पिता को इस बार का डर भी था कि कहीं उनकी बेटी खुद को कोई नुकसान न पहुंचा ले.

दुबई पुलिस कुछ घंटों के भीतर ही गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में कामयाब रही. आपको बता दें कि ऐसा कदम उठाने वाली हरिनी, अल बरशा में एक ब्रिटिश पाठ्यक्रम स्कूल की छात्रा है.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button