गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

अमेठी -: जनपद पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में जगदीशपुर पुलिस द्वारा यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जगदीशपुर में वांछित अभियुक्त अमृत लाल पुत्र रामप्यारे निवासी ग्राम भूपतिपुर थाना मुंशीगंज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के संबंध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी है जिनके विरुद्ध जनपद अमेठी व सुलतानपुर में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट की विभिन्न धाराओं में कुल 16 अभियोग पंजीकृत है।
