उत्तराखंड

काशीपुर में 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी के घर में मिला शव; आरोपी परिवार समेत फरार

काशीपुर – आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के महुआखेड़ागंज में गुरुवार को 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। युवती की हत्या संदिग्ध परिस्थितियों में दोपहर बाद पड़ोस के एक घर में किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान मेहबिश पुत्री स्वर्गीय फरियाद हुसैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मेहबिश की गोली मारकर हत्या पड़ोस के एक घर में की गई। आरोप है कि पड़ोसी साजिद युवती का शव अपने घर पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना के समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं।

घटना के बाद आरोपी परिवार समेत फरार

हत्या की वारदात के बाद आरोपी साजिद और उसके परिवार के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर आईटीआई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात के पीछे की पूरी कहानी पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

इसी साल पूरी की थी बीए की पढ़ाई

मेहबिश चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता फरियाद हुसैन का वर्ष 2004 में निधन हो गया था। मेहबिश ने इसी वर्ष राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर से बीए फाइनल की परीक्षा पूरी की थी। 22 वर्षीय युवती की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, वारदात के बाद इलाके में भी दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button