uncategrized
स्वाइन फ्लू के 10 और मरीज मिले। इनमें से तीन भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं !
राजधानी में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 10 और मरीज मिले। इनमें से तीन भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों को गंभीर लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अब तक भर्ती 27 संक्रमितों में से 22 डिस्चार्ज हो चुके हैं। तेज बुखार के साथ सीने में दर्द, बेहोशी, रक्तचाप कम होना, सांस फूलना, नाखूनों का नीला पड़ना या बलगम में खून आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर आरटीपीसीआर जांच कराई जानी चाहिए। इसके बाद मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए।

