लखनऊ

आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन !

लखनऊ – : उत्तर प्रदेश में आयुष इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड को लेकर विरोध तेज हो गया है। बड़ी संख्या में आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने वर्तमान स्टाइपेंड को कम बताते हुए इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों ने पोस्टर-बैनर के साथ नारेबाजी की और कहा कि मांग पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा। डॉक्टरों ने आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ से मुलाकात कर मांग पूरी किये जाने की अपील की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button