देहरादून

एनएक्सटी क्वांटम ओएस 1.1 लॉन्च, यूजर्स को डेटा और प्राइवेसी पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

देहरादून -:  एआईप्लस स्मार्टफोन ने एनएक्सटी क्वांटम ओएस का नया वर्जन 1.1 पेश किया है। नया वर्जन यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत करेगा और यह समझने और कंट्रोल करने की सुविधा देगा कि अलग-अलग ऐप्स उनके फोन और डेटा को कैसे एक्सेस कर रहे हैं। कंपनी के अनुसार डेटा को भारत में ही सुरक्षित रखने के लिए नया सिस्टम तैयार किया गया है, जिसके तहत ऐप्स से जुड़ा 100 प्रतिशत डेटा ट्रैफिक भारत में मौजूद सर्वर्स के जरिए ही प्रोसेस होगा। यह सिस्टम 1,000 से ज्यादा कनेक्शन्स और 172 अलग-अलग डेस्टिनेशन आईपी एड्रेस से जुड़े सोर्स रूल्स की ऑटोमैटिक जांच करता है ताकि नेटवर्क सिक्योरिटी मजबूत बनी रहे। पूरा डेटा ट्रैफिक और आईपी पिंग्स भारत के नेटवर्क के भीतर ही रहते हैं। सिर्फ जरूरी गूगल कोर सर्विसेज के लिए ट्रैफिक कैलिफोर्निया और सिंगापुर तक जाता है।

एनएक्सटी क्वांटम ओएस 1.1 के साथ एनएक्सटी प्राइवेसी डैशबोर्ड भी पेश किया गया है, जिससे ऐप्स की सभी परमिशन्स की जानकारी एक ही जगह मिलेगी। यूजर्स देख सकेंगे कि कौन सा ऐप उनके फोन और निजी डेटा को कैसे एक्सेस कर रहा है और जरूरत के हिसाब से परमिशन बदल या बंद कर सकेंगे। बैकग्राउंड में ऐप्स कब और किन फीचर्स को एक्सेस कर रहे हैं, इसकी जानकारी भी मिलेगी। अगर कोई ऐप जरूरत से ज्यादा परमिशन ले रहा है तो प्राइवेसी अलर्ट इसकी सूचना देगा।

एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज और एआईप्लस स्मार्टफोन के सीईओ माधव शेठ ने कहा कि टेक्नोलॉजी का भविष्य सिर्फ इस बात से तय नहीं होता कि वह क्या कर सकती है, असली बात भरोसा है। नए बदलाव प्राइवेसी, सिक्योरिटी और कंट्रोल के विजन का हिस्सा हैं। कंपनी ने बताया कि यूजर्स को ज्यादा जानकारी और कंट्रोल देने का प्रयास प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 में भी दिखता है, जिसके तहत रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स, जर्नलिस्ट और एथिकल हैकर्स एआईप्लस डिवाइसेज को लॉन्च से पहले टेस्ट कर फीडबैक दे सकते हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button