लखनऊ

योगी सरकार का प्राथमिक शिक्षा पर बड़ा फोकस, विद्यालयों और छात्र कल्याण योजनाओं के लिए 351.25 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान !

लखनऊ -: ( 04 अगस्त 2026 ) -: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सुचारू संचालन, छात्र-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनुपूरक बजट में 35,125.64 लाख रुपए यानि 351.2564 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। इस धनराशि से परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार का संकल्प प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और समान शिक्षा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार है।  इसी सोच के साथ सरकार प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को निरंतर मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया कि अनुपूरक बजट में स्वीकृत धनराशि का उपयोग प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन, मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना के सुचारू क्रियान्वयन, छात्र-छात्राओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा विद्यालयों की आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने में किया जाएगा।

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पिछले वर्षों में योगी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया है। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छ एवं सुरक्षित परिसर, आधुनिक शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता तथा बेहतर पठन-पाठन वातावरण ने सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों और विद्यार्थियों का विश्वास बढ़ाया है। अब अनुपूरक बजट में किया गया |

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button