main slide

नीट परीक्षा के मद्देनजर मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ स्टेशन का किया निरीक्षण !

लखनऊ – : दिनांक 21 जून 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने नीट-2026 (NEET) परीक्षा के मद्देनजर लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्मों, हेल्प डेस्क, होल्डिंग एरिया, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त वाणिज्यिक कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की तैनाती की गई थी।
             अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु उत्तर रेलवे , लखनऊ मंडल द्वारा तीन विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेलगाड़ियों – 04206 लखनऊ–वाराणसी जं., 04202 लखनऊ–प्रयागराज संगम तथा 04208 वाराणसी जं.–पटना जं. – का संचालन भी किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री शूरवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री समर्थ गुप्ता, स्टेशन निदेशक श्री गौरव दीक्षित सहित वाणिज्य, परिचालन, आरपीएफ एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button