पेंशनरों की हस्ताक्षर याचिका मेल पीएमओ को भेजा जायेगा !
लखनऊ -: केंद्रीय 8वे वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में दिनांक 01.01.2026 से पूर्व पेंशनरों के पेंशन पुनरीक्षण तथा अन्य लाभों पर विचार कर रिपोर्ट देने के विन्दु को शामिल करने सहित 10 मांगों को लेकर सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन 02 माह से हर जिले में हस्ताक्षर याचिका तैयार करने का अभियान चलाये हुए है। अब तक काफ़ी जिलों से याचिकाये प्राप्त हो चुकी है, जिसे पीएमओ दिल्ली भेजने क़ा कार्य 17 जून 2026 से प्रारम्भ किया जायेगा।
संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया क़ी स्व. बी.एन. सिंह प्रतिमा पर उनका आशार्वाद लेकर याचिका मेल दिल्ली के लिए भेजा जायेगा। इसीलिए 17 जून को बी.एन सिंह प्रतिमा पर शाम 4 बजे एक आमसभा आयोजित किया गया है। आमसभा में 8 ब्च्ब् को भेजे गए ज्ञापन वित्त विभाग के 10-11 जून क़ी बैठक मे सरकार क़ी मंशा पर विचार किया जायेगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी0एल0 कुशवाहा एवं महामंत्री ओ0पी0 त्रिपाठी ने आम सभा मे लखनऊ के अधिक से अधिक पेंशनर को भाग लेने क़ी अपील क़ी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को भेजी जाने वाली याचिकाओं को प्रदर्शित किया जायेगा। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अनुरोध किया है कि 27 जून को 5 बजे फोटो समाचार लेने हेतु अपने प्रतिनिधि को भेजने का कष्ट करें।

