उत्तर प्रदेश

यूपी में आंधी-तूफान, 100 फीट ऊंची चिमनी ढही:पानी की टंकी लटकी, शादी का मंडप उड़ गया, 22 जिलों में बरसात; 7 की मौत

यूपी में सोमवार को भी आंधी-बारिश का दौर देखने को मिला। सुबह अयोध्या, सीतापुर और बारांबकी में ओले गिरे। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत 22 जिलों में आंधी के बाद बारिश हुई।

लखनऊ में तूफान के साथ करीब डेढ़ घंटे तक पानी बरसा। यहां सुबह 8:20 बजे अचानक मौसम बदल गया। दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया। फिर बिजली कड़कने लगी। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। बारिश और तूफान से पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। नाले उफना गए। खराब मौसम की वजह से दिल्ली से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे।

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान ने तीन बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के चलते लैंडिंग नहीं हो सकी। सीतापुर, सिद्धार्थनगर और बाराबंकी में शादी के टेंट उड़ गए।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button