चुनावपश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान, हिंसा के बीच वोटरों की लंबी कतारें

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (Phase 2) के तहत आज 8 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनावी हिंसा की छिटपुट खबरों के बीच मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक राज्य में 61.11 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

आंकड़ों का विश्लेषण करें तो इस बार वोटिंग की रफ्तार पहले चरण (23 अप्रैल) की तुलना में थोड़ी सुस्त नजर आ रही है।

  • दोपहर 1 बजे तक: पहले चरण में 62.18% मतदान हुआ था, जबकि आज 61.11% वोटिंग हुई है (1.07% की कमी)।
  • सुबह 11 बजे तक: पहले चरण (41.11%) के मुकाबले आज 39.97% मतदान हुआ।
  • सुबह 9 बजे तक: पहले चरण में 18.76% की तुलना में आज 18.39% वोट पड़े।

बंगाल के अलग-अलग जिलों में मतदान की स्थिति भिन्न है। जहाँ पूर्ब बर्धमान में बंपर वोटिंग हो रही है, वहीं कोलकाता दक्षिण में रफ्तार सबसे धीमी है।

जिला 9 AM (%) 11 AM (%) 1 PM (%)
पूर्ब बर्धमान 20.86 44.50 66.80 (सबसे ज्यादा)
हुगली 20.16 43.12 64.57
नादिया 18.50 40.34 61.41
हावड़ा 17.76 39.45 60.68
कोलकाता उत्तर 17.28 38.39 60.18
उत्तर 24 परगना 17.81 38.43 59.20
दक्षिण 24 परगना 17.25 37.92 58.58
कोलकाता दक्षिण 16.81 36.78 57.73 (सबसे कम)

मतदान के बीच कई इलाकों से तनाव और हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं। इसके बावजूद पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। चुनाव आयोग ने संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई है ताकि मतदाता बिना डरे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया और बयानों के जरिए पीएम को चुनौती देते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं, जिससे बंगाल का सियासी पारा और चढ़ गया है।

बड़ी बात: दूसरे चरण में कुल 142 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। शाम 6 बजे तक यह आंकड़ा 80% के पार जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button