उत्तर प्रदेश

दुर्घटना में वृद्ध महिला एवं मासूम बच्चा घायल !

कालपी -: ( जालौन 27 अप्रैल ) -: सड़क में बीती शाम 60 वर्षीय रामवती पत्नी रामबाबू निवासी राजघाट रविवार की शाम सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह घायल हुई परिजनों ने घायल वृद्ध महिला को उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु भर्ती कराया इसी क्रम में 6 वर्षीय दिव्यांश पुत्र रामेंद्र सिंह निवासी महमूदपुरा कालपी रविवार की शाम गिरकर घायल हुआ पर उन्होंने घायल अवस्था में मासूम बच्चे को सीएचसी कालपी इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक चक्र ने घायलों की अलग-अलग समय में जांच की जांच दौरान वृद्ध महिला की गंभीर स्थिति पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया वही मासूम बच्चा को स्वास्थ्य टीम लगाकर इलाज शुरू किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button