नेस्ले इंडिया ने लगभग एक दशक में सबसे मजबूत तिमाही वृद्धि दर्ज की !

देहरादून -: नेस्ले इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और आर्थिक वर्ष के लिए (स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड)आर्थिक परिणामों को मंजूरी दी। स्टैंडअलोन परिणामों का विवरण नीचे दिया गया है: स्टैंडअलोन परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने कहा, मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि इस तिमाही में नेस्ले इंडिया ने उच्च डबल-डिजिट वृद्धि दर्ज की और 6,445 करोड़ रुपये के साथ अपनी अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री हासिल की।
यह प्रदर्शन डबल-डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ से संभव हुआ, जिसे विज्ञापन खर्च में 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि का समर्थन मिला, और इसके साथ ही 26.3 प्रतिशत का स्वस्थ ईबीआईटीए मार्जिन भी बनाए रखा गया। तिमाही के दौरान कुल बिक्री और घरेलू बिक्री में क्रमशः 23.4 प्रतिशत और 23.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
उत्साहजनक रूप से, इस प्रदर्शन में सभी उत्पाद समूहों का योगदान रहा। चुनौतीपूर्ण बाहरी परिस्थितियों के बीच उपभोक्ताओं की सेवा जारी रखते हुए, मैं हमारी टीम के सहयोगियों के निरंतर सहयोग और साझा उद्देश्य के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। पैठ बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों पर ध्यान, साथ ही संसाधनों के अनुशासित उपयोग और मजबूत निष्पादन ने इस वृद्धि को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
1 मार्च 2026 को समाप्त आर्थिक वर्ष के दौरान, हमने बुनियादी बातों पर अपना ध्यान बनाए रखा और मजबूती के साथ एक्सेक्यूट किया, जिसके परिणामस्वरूप डबल-डिजिट, वॉल्यूम-आधारित वृद्धि और मजबूत बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हासिल हुई। पिछले पांच वर्षों में, हमारे प्रमुख ब्रांड मैगी नूडल्स ने बाजार में अपनी नेतृत्व स्थिति को लगातार बनाए रखा है, जबकि किटकैट और नेस्कैफे ने अपनी बाजार हिस्सेदारी में तेज़ी से वृद्धि की है। हमने अपनी स्ट्रक्चरल कॉस्ट -एफिशिएंसी पहल में प्रगति की और अब तक की सबसे अधिक परिचालन लागत बचत हासिल की, जिससे ब्रांड्स में अधिक पुनर्निवेश संभव हुआ और सेल्स व ऑपरेशंस में डिजिटल तथा टेक्नोलॉजी-आधारित क्षमताओं को तेज़ी मिली। हमने लाभप्रदता और नकदी सृजन पर कड़ा अनुशासन बनाए रखा और बढ़ती उपभोक्ता तथा ग्राहक मांग को पूरा करने और भविष्य की वृद्धि को समर्थन देने के लिए विवेकपूर्ण तरीके से क्षमता उन्नयन और विस्तार जारी रखा। टेक्नोलॉजी का उपयोग उन लागतों को समाप्त करने के लिए किया गया जो उपभोक्ताओं और ग्राहकों के लिए मूल्य नहीं जोड़ती थीं।
इन स्ट्रक्चरल लागत बचतों ने ब्रांड निवेश, अधिक विज्ञापन, उपभोक्ता-केंद्रित गतिविधियों, बेहतर पैठ और वितरण को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए। कन्फेक्शनरी उत्पाद समूह ने हमारे प्रमुख ब्रांड्स में मजबूत ट्रांजैक्शन ग्रोथ के समर्थन से मूल्य और वॉल्यूम दोनों में उच्च डबल-डिजिट वृद्धि दर्ज की। वितरण में वृद्धि, विसीकूलर कार्यक्रम के माध्यम से बेहतर ताजगी और कई नवाचारों ने इस गति को बनाए रखने में मदद की।
पाउडर्ड और लिक्विड बेवरेजेज उत्पाद समूह ने एक और वर्ष उच्च डबल-डिजिट वृद्धि दर्ज की, जिसे कॉफी की बढ़ती पैठ, तेज़ प्रीमियमाइजेशन और विभिन्न उपभोक्ता वर्गों में श्रेणी की बढ़ती प्रासंगिकता ने आगे बढ़ाया। मजबूत ब्रांड इक्विटी और विस्तारित पहुंच ने इस प्रदर्शन को समर्थन दिया।
प्रिपेयर्ड डिशेज़ और कुकिंग एड्स उत्पाद समूह ने मजबूत वॉल्यूम-आधारित वृद्धि दर्ज की, जिसे शहरी उपभोक्ताओं की सक्रिय भागीदारी और ग्रामीण पहुंच के विस्तार ने गति दी, जिससे बाजार हिस्सेदारी और पैठ दोनों में बढ़ोतरी हुई। मिल्क प्रोडक्ट्स और न्यूट्रिशन उत्पाद समूह ने मजबूती दिखाते हुए स्थिर वृद्धि दर्ज की। उपभोक्ता आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, हमने नए और बड़े पैक साइज पेश कर अपने पोर्टफोलियो की पहुंच और मूल्य प्रस्ताव को और मजबूत किया।
पेट फूड व्यवसाय ने उच्च डबल-डिजिट वृद्धि दर्ज की, जिसे मजबूत इनोवेशन पाइपलाइन के माध्यम से पैठ और ट्रायल्स बढ़ाने, व्यापक वितरण और पालतू जानवरों तथा उनके मालिकों के बीच गहरे संबंध बनाने पर बढ़े फोकस ने आगे बढ़ाया। नेस्प्रेसो ने अपनी विकास यात्रा जारी रखते हुए भारत में गुरुग्राम में अपना दूसरा बुटीक खोला, जिसे कॉफी प्रेमियों से अच्छा प्रतिसाद मिला है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे सभी व्यावसायिक चैनलों ने मजबूत डबल-डिजिट वृद्धि दर्ज की।
नेस्ले प्रोफेशनल (आउट-ऑफ-होम) ने लगातार, पैठ-आधारित और वॉल्यूम-प्रेरित वृद्धि दर्ज की, जिससे यह नेस्ले इंडिया के सबसे तेजी से बढ़ते व्यवसायों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करता है। हमने विकसित हो रहे रिटेल इकोसिस्टम के अनुरूप अपनी ओमनी-चैनल रणनीति को लागू करना जारी रखा, जिसमें ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स का विस्तार, मॉडर्न ट्रेड और चेन फार्मेसी को मजबूत करना, तथा सेमी-अर्बन और ग्रामीण बाजारों में जनरल ट्रेड के माध्यम से वृद्धि बनाए रखना शामिल है। हमारी प्राथमिकताएँ इन-स्टॉक उपलब्धता में सुधार, लीड टाइम कम करने और चैनल-वार बेहतर असॉर्टमेंट व पैक भूमिकाओं, भागीदारों के साथ निकट सहयोग और टेक्नोलॉजी-सक्षम रिप्लेसमेंट के माध्यम से एक्सेक्यूशन में निरंतरता बढ़ाने पर केंद्रित रहीं।
ग्रामीण बाजारों में, हमने अपने रूट-टू-मार्केट को मजबूत किया और इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, टेक्नोलॉजी, विजिबिलिटी, उपभोक्ता संचार और लोगों पर आधारित एक केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से पहुंच विस्तार को तेज किया। इस एकीकृत दृष्टिकोण ने विभिन्न क्षेत्रों में कुल पहुंच में मजबूत विस्तार सुनिश्चित किया, जिससे उद्योग में समकक्षों की तुलना में सबसे अधिक पहुंच वृद्धि हासिल हुई, जो मुख्य रूप से ग्रामीण बाजारों से संचालित रही—हमारी उपस्थिति को लगभग 2,16,000 गांवों तक विस्तारित किया गया और केवल आउटलेट बढ़ाने के बजाय कवरेज की प्रभावशीलता और एक्सेक्यूशन की गुणवत्ता सुधारने पर फोकस को और मजबूत किया गया।
आगे की ओर देखते हुए, हम चार प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे – (1) उपभोक्ता केंद्रितता, (2) पैठ-आधारित वॉल्यूम वृद्धि, (3) ब्रांड्स और क्षमता में पुनर्निवेश, और (4) टेक्नोलॉजी-आधारित सेल्स और ऑपरेशंस को तेज करना। इन प्राथमिकताओं को साकार करने के केंद्र में हमारे लोग हैं—ऐसा वातावरण बनाना जहाँ उन्हें तेजी से निर्णय लेने, फोकस बनाए रखने और लचीला रहने के लिए सक्षम किया जाए, और जहां अधिक साहसी, बड़े और बेहतर नवाचार विकसित हो सकें। हम टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ाने, समय को अधिक मूल्यवान कार्यों की ओर स्थानांतरित करने और अधिक प्रभावशाली परिणाम देने के लिए क्षमताओं को मजबूत कर रहे हैं। हमारे लोग व्यवसाय के केंद्र में बने हुए हैं, जो उपभोक्ताओं और ग्राहकों की सेवा के लिए रचनात्मकता और विवेक लेकर आते हैं।
सार्थक प्रभाव डालने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप, हम ग्रामीण विकास, शिक्षा और आजीविका संवर्धन को मजबूत करते हुए, फीडिंग कार्यक्रमों का विस्तार और जल एवं स्वच्छता में सुधार के माध्यम से अपने सामाजिक पहलों को आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा के नूंह जिले की मेरी एक यात्रा के दौरान, मेरी मुलाकात पायल से हुई, जो हमारे गांव गोद लेने कार्यक्रम के तहत कक्षा 8 की 12 वर्षीय छात्रा है। उसने आईपीएस अधिकारी बनने की अपनी महत्वाकांक्षा साझा की। ऐसे पल भारत में मौजूद अपार संभावनाओं में मेरे विश्वास को और मजबूत करते हैं। ये हमें यह भी याद दिलाते हैं कि गांव गोद लेने जैसी पहलें क्यों महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये पायल जैसे युवाओं को बड़े सपने देखने और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाती हैं।
अपने उद्देश्य के अनुरूप, हम उपभोक्ताओं की जिम्मेदारीपूर्वक सेवा करते हुए निरंतर साझा मूल्य का सृजन करते हैं। नेस्ले इंडिया में, हमारी टीमें मजबूत गवर्नेंस और रिगोरोस एक्सेक्यूशन के माध्यम से ‘गुड फॉर प्लैनेट’ रोडमैप को आगे बढ़ा रही हैं—जिसमें जिम्मेदार सोर्सिंग, संसाधन-कुशल फैक्ट्रियों का विकास और हमारे परिचालनों में जल संरक्षण को मजबूत करना शामिल है।
मैं नेस्ले इंडिया के बोर्ड सदस्यों का उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। हमारे उपभोक्ताओं, ग्राहकों, सप्लायर्स, वितरकों और रिटेलर्स का उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद। हमारे शेयर-होल्डर का उनके विश्वास और भरोसे के लिए आभार। हम सतत, लॉन्ग टर्म मूल्य प्रदान करने और भविष्य के लिए तैयार रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
फाइनेंशियल हाइलाइट्स- 31 मार्च 2026 को समाप्त फाइनेंशियल वर्ष (स्टैंडअलोन)
• कुल बिक्री: 23,071.5 करोड़ रुपये
• ईबीआईटीडीए: बिक्री का 23.0प्रतिशत
• शुद्ध लाभ: 3,544.6 करोड़ रुपये
• परिचालन से मजबूत नकदी सृजन: 5,047.6 करोड़ रुपये
• प्रति शेयर आय (ईपीएस):18.38 रुपये
• अंतिम लाभांश अनुशंसित: प्रति इक्विटी शेयर 5.00 रुपये
बिजनेस कमेंट्स – 31 मार्च 2026 को समाप्त फाइनेंशियल वर्ष
• ई-कॉमर्स: ग्रोथ मोमेंटम जारी रहा, जिसमें क्विक कॉमर्स का मजबूत प्रदर्शन प्रमुख रहा—जो बेहतर उपलब्धता, प्रासंगिक श्रेणियों में प्लेटफॉर्म-विशिष्ट क्यूरेटेड पैक पोर्टफोलियो, टार्गेटेड ऑन- और ऑफ-प्लेटफॉर्म मीडिया इनिशिएटिव्स, तथा पूरे वर्ष मजबूत फेस्टिव भागीदारी से संचालित हुआ।
• ऑर्गनाइज़्ड ट्रेड: मुख्य श्रेणियों में डबल-डिजिट वृद्धि दर्ज की गई, जिसे प्रभावशाली इन-स्टोर एक्टिवेशन, बेहतर विजिबिलिटी और स्टोर विस्तार ने आगे बढ़ाया।
• आउट-ऑफ-होम: मजबूत कस्टमर एक्विजिशन हासिल किया गया, जिसे श्रेणियों में इनोवेशन और प्रीमियमाइजेशन का समर्थन मिला। इसमें नेस्केफे डुओ गुस्टो (हॉट और कोल्ड ऑफरिंग्स) के साथ बेवरेज पोर्टफोलियो का विस्तार और लो- तथा जीरो-शुगर बेवरेज विकल्पों की शुरुआत शामिल है। रेसिपी-आधारित इनोवेशन में मैगी नारियल दूध पाउडर का कोस्टल कुजीन में विस्तार और मिल्कमेड के लिए उभरते कैफे और बेकरी एप्लिकेशंस को अपनाना शामिल रहा।
• एक्सपोर्ट: मालदीव और पापुआ न्यू गिनी सहित नए बाजारों में निर्यात का विस्तार किया गया, जिससे नेस्ले इंडिया का निर्यात नेटवर्क 28 देशों तक पहुंचा, जो 127 मिलियन समकक्ष कंज्यूमर यूनिट्स पर आधारित है। नेस्कैफे सनराइज को यूएई, सऊदी अरब, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया, और जीसीसी देशों में 3-इन-1 उपयोग के लिए यूएई में नेस्केफे बल्क का निर्यात शुरू किया गया। मैगी मसाला-ए-मैजिक सीज़निंग मिक्स का यूके, यूएस और यूएई में विस्तार किया गया; किटकैट रेंज को सिंगापुर में लॉन्च किया गया; और मिल्कमेड डोयपैक को श्रीलंका में पेश किया गया।
उत्पाद समूह प्रदर्शन (घरेलू) – 31 मार्च 2026 को समाप्त फाइनेंशियल वर्ष
• प्रिपेयर्ड डिशेज़ और कुकिंग एड्स: डबल मसाला जैसी केंद्रित इनोवेशंस और स्पाइसी रेंज के विस्तार, साथ ही मुख्य ब्रांड्स पर बढ़े मीडिया निवेश ने वृद्धि की गति को बनाए रखने और तेज करने में मदद की।
• मिल्क प्रोडक्ट्स और न्यूट्रिशन: एवरीडे डेयरी व्हाइटनर ने पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत किया, विशेष रूप से दक्षिण और पूर्व भारत में मजबूत पहुंच के साथ। विज्ञान-आधारित शिशु पोषण प्रस्ताव को एनएएन एक्सेलाप्रो (5एचएमओ + प्रोबायोटिक्स) के साथ आगे बढ़ाया गया, सेरेलैक (बिना रिफाइंड चीनी के) रेंज का विस्तार किया गया, और टॉडलर पोर्टफोलियो को उच्च-प्रभावशाली एवं डिफरेंशिएटेड मल्टी-चैनल कम्युनिकेशन के माध्यम से मजबूत किया गया।
• कन्फेक्शनरी: वितरण में मजबूत वृद्धि देखी गई, जबकि उपभोक्ता-प्रासंगिक ब्रांड एक्टिवेशन ने पैठ वृद्धि को बढ़ावा दिया। किटकैट पॉप्स लॉन्च किया गया; मिल्कीबार बटरस्कॉच टैबलेट्स के साथ टैबलेट्स रेंज का विस्तार किया गया; और मंच मैक्स को मंच मैक्स क्रंचीज़ के लॉन्च के साथ आगे बढ़ाया गया। साथ ही प्रीमियम किटकैट पोर्टफोलियो का विस्तार किटकैट सॉल्टेड कारमेल और हेज़लनट के लॉन्च के साथ किया गया।
• पाउडर्ड और लिक्विड बेवरेजेज: कॉफी पोर्टफोलियो में निरंतर डबल-डिजिट वृद्धि के आधार पर मजबूत और स्थिर प्रदर्शन दर्ज किया गया। पैठ और प्रीमियमाइजेशन पर केंद्रित स्पष्ट रणनीति ने श्रेणी को दोनों छोरों पर मजबूत किया और सतत मूल्य सृजन को आगे बढ़ाया। रेडी-टू-ड्रिंक (आरटीडी)यात्रा को तेज करते हुए वियतनामी लट्टे और आइस्ड कैपुचिनो जैसे नवाचार लॉन्च किए गए, जिससे आरटीडी को भविष्य की वृद्धि के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में और मजबूत किया गया।
31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही के प्रमुख हाइलाइट्स
कुल बिक्री और घरेलू बिक्री में इस तिमाही के दौरान क्रमशः 23.4प्रतिशत और 23.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। घरेलू बिक्री में वृद्धि व्यापक आधार पर रही। घरेलू बिक्री 6,445 करोड़ रुपये से अधिक रही। ईबीआईटीडीए मार्जिन 26.3 प्रतिशत पर रहा।
कमोडिटी आउटलुक
कॉफी की कीमतें लगातार नरम रुझान दिखा रही हैं, जिसका कारण वियतनाम में अनुकूल फसल और ब्राज़ील की आगामी फसल है। कोको की कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं, जो बेहतर आपूर्ति और मांग में संतुलन का परिणाम है। चीनी की कीमतें स्थिर हैं। खाद्य तेल की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के अनुरूप इनमें वृद्धि हुई है, साथ ही बायोडीजल की ओर बढ़ते उपयोग का भी समर्थन मिला है। अप्रैल में हुई असामान्य बारिश के कारण गेहूं प्रभावित हुआ है, जिससे कटाई में देरी हुई और मात्रा तथा गुणवत्ता दोनों में कमी आई है। दूध की कीमतों में वृद्धि देखी गई है और इसके गर्मी के कम आपूर्ति वाले मौसम तक ऊंचे बने रहने की संभावना है।
सावधानी संबंधी वक्तव्य
इस प्रेस रिलीज़ में दिए गए कथन, विशेष रूप से वे जो भविष्य के दृष्टिकोण, कंपनी के अनुमानों, आकलनों और अपेक्षाओं से संबंधित हैं, लागू कानूनों और विनियमों के अंतर्गत फॉरवर्ड-लुकिंग स्टेटमेंट्स माने जा सकते हैं। वास्तविक परिणाम परिस्थितियों के आधार पर इन कथनों में व्यक्त या निहित परिणामों से महत्वपूर्ण रूप से भिन्न हो सकते हैं।

