लखनऊ

भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉ नीरज सिंह जी के संयोजन में हजरतगंज चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर स्वच्छता, पुष्पांजलि, और दीपोत्सव कार्यक्रम होना सुनिश्चित है। – बाबा साहेब अमर रहे

भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से, माननीय सांसद गण, माननीय विधायक गण, माननीया महापौर जी, सम्मानित भाजपा पदाधिकारी गण, सम्मानित पार्षद गण, सम्मानित देश भक्तों और समर्थकों से अनुरोध है बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या के पावन अवसर पर आज सायं 6 बजे लखनऊ महानगर के यशस्वी नगर अध्यक्ष आदरणीय आनंद द्विवेदी जी की अध्यक्षता और भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉ नीरज सिंह जी के संयोजन में हजरतगंज चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर स्वच्छता, पुष्पांजलि, और दीपोत्सव कार्यक्रम होना सुनिश्चित है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय पंकज चौधरी जी, प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय धर्मपाल जी भाई साहब जनप्रतिनिधियों और समर्थकों की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम होगा। अतः समूह के सहित आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। इस कार्यक्रम के अतिरिक्त लखनऊ की 50 से अधिक स्थानों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा सभी जगहों की पुष्पांजलि हजरत गंज चौराहे पर स्क्रीन पर लाइव दिखाया जायेगा वर्चुअल के माध्यम से सभी स्थानों के कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष जी हजरतगंज चौराहे से संबोधित करेंगे यह कार्यक्रम लखनऊ में बेमिसाल कार्यक्रम होगा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button